उपचुनाव : AAP ने मानी हार, कहा : दोबारा जनता के लिए काम करेंगे
उपचुनाव : AAP ने मानी हार, कहा : दोबारा जनता के लिए काम करेंगे
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के राजौरी गार्डन में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल गठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है। तीसरे क्रम पर चुनावी मोर्चे पर आने वाली आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। इस दौरान दिल्ली राज्य के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा है कि जिन मसलों पर हम पीछे हो गए थे अब उन पर काम किया जाएगा।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हम जनता के लिए फिर से काम करेंगे। जनरैल सिंह के इस क्षेत्र से जाने का असर उपचुनाव पर हुआ है। सिसोदिया बोले कि हम लोग अपने दो साल के काम के दम पर एमसीडी चुनाव जीतेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा को बढ़त मिलने के ही साथ भाजपा औकर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं में उल्लास छाया हुआ था। समर्थक, कार्यकर्ता और प्रशंसक सड़कों पर भाजपा का ध्वज फहराते और मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए नज़र आए। हर कहीं प्रसन्नता का माहौल था। यहां पर भाजपा अकाली गठबंधन के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस दूसरे क्रम पर है।

पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने पर पीएम का आभार माना

सुशील मोदी ने लगाया मिट्टी घोटाले के बाद लालू यादव पर एक और आरोप

सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, समर्थन में उतरे केजरीवाल

LG ने दिया AAP से 97 करोड़ रुपए वसूलने का आदेश, प्रकिया शुरु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -