पंजाब के लिए AAP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसे-कहाँ से मिला टिकट?
पंजाब के लिए AAP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसे-कहाँ से मिला टिकट?
Share:

नई दिल्ली: पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 8 प्रत्याशियों का नाम सम्मिलित है। संगरूर सीट से मंत्री मीत हायर को प्रत्याशी बनाया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान संगरूर से ही आम आदमी पार्टी के सांसद रह चुके है। पार्टी ने 5 मंत्रियों पर दांव लगाया है। जिन मंत्रियों को लोकसभा का टिकट प्राप्त हुआ है उनमें, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खंडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हायर एवं पटियाला से डॉक्टर बलबीर सिंह सम्मिलित हैं।

वही इनके अतिरिक्त जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया गया है। भटिंडा से गुरमीत सिंह खूड़ियां, फतेहगढ़ साहिब गुरप्रीत सिंह एवं फरीदकोट से करमजीत अनमोल को टिकट मिला है। लोकसभा चुनाव के लिए AAP जोरशोर से तैयारी में जुटी है। पार्टी ने 11 मार्च को कैंपेन लॉन्च किया था। पंजाब में AAP का नारा है, ''संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान।'' इसी के चलते भगवंत मान ने दावा किया कि उनकी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं तथा AAP सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यहां आप ने कांग्रेस के साथ आपसी सहमति से गठबंधन नहीं किया है। दरअसल, AAP एवं कांग्रेस ने चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात एवं गोवा में साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पंजाब में आप का मुकाबला मुख्यतौर पर कांग्रेस, भाजपा एवं अकाली दल (SAD) से है। सूत्रों ने बीते दिनों बताया था कि अकाली दल एवं भाजपा दोनों गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही है। 

जुए के अड्डे पर अचानक आ गई पुलिस, बचने के लिए आरोपियों ने उतारे कपड़े और फिर...

'केजरीवाल ने कभी भी रोहिंग्याओं के लिए तो कुछ नहीं कहा...', अमित शाह ने बोला दिल्ली CM पर हमला

'चोरी और रेप करेंगे...', CAA पर केजरीवाल के बयान पर भड़के हिंदू शरणार्थी, घर के बाहर किया प्रदर्शन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -