आज के समय में लोग पंचांग देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 26 मार्च का राशिफल।
26 मार्च का राशिफल-
मेष- आज आपका भाग्य चमक रहा है। आपको जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता रहेगी। आज जीवन अच्छा चल रहा है। किसी तरह की कोई समस्या नहीं रहेगी।
वृषभ- आज आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आज स्वास्थ्य आपका ठीक है। प्रेम में भावुकता हो सकती है। आज व्यापार आपका सही चलता रहेगा।
मिथुन- आज शादी-ब्याह तय हो सकती है। आज रोजी-रोजगार में तरक्की कर सकते हैं और जीवनसाथी से समीपता बढ़ेगी। आज स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा है।
कर्क- आज आपके शत्रु परास्त होंगे। धन की प्राप्ति होगी। आज बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्ब करेगा लेकिन कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। आज प्रेम, व्यापार सब थोड़ा मुश्किल में है।
सिंह- आज परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। आज चोट लग सकती है। आज किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। तबीयत खराब हो सकती है। थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
कन्या- आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। आप गृहकलह से बचें और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आज स्वास्थ्य, प्रेम ठीक है। व्यापार अच्छा चल रहा है।
तुला- आज शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा और राजनीतिक लाभ मिलेगा। आज उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यवसायिक और प्रेम की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य भी करीब-करीब ठीक है।
वृश्चिक- आज किसी अपने से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी बुरे कार्य में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा।
धनु- आज आपको रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। आज पुराने स्रोत से धन मिलेगा। आज स्वास्थ्य ठीक, प्रेम अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा है।
मकर- आज आपके लिए चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज नेत्र रोग, सिरदर्द से भी थोड़ी परेशानी होगी। प्रेम की स्थिति अच्छी है।
कुंभ- आज से भाग्यवर्धक दिनों की शुरुआत होगी। धीरे-धीरे अच्छे दिन शुरू होंगे। आज प्रेम और संतान पक्ष में कोई दिक्कत आ सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे और कोई दिक्कत नहीं है।
मीन- आज योजनाओं को कार्यरूप दें। योजनाएं फलीभूत होती दिखाई दे रही हैं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम अच्छा है। व्यापार धीरे-धीरे चलता जा रहा है।
हिन्दू महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, जबरन कबूल करवाया इस्लाम, वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला
शिवांगी जोशी के नए गाने 'किस्मत तेरी' ने मचाया इंटरनेट पर तहलका
2022 विश्व कप क्वालीफाइंग मैच: ग्रुप ए के खेल में पुर्तगाल की टीम ने अजरबेजान को किया पराजित