हिन्दू महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, जबरन कबूल करवाया इस्लाम, वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला
हिन्दू महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, जबरन कबूल करवाया इस्लाम, वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया और बाद में उसकी वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट कर दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 10 लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह पैन कार्ड बनवाने जनसेवा केंद्र पर गई थी। वहीं उसे अहमद मिला। 

काफी कहने के बाद भी कई दिनों तक अहमद ने उसका पैन कार्ड नहीं बनवाया। फिर एक दिन सहारनपुर चलने की बात कहने लगा। महिला के अनुसार, अहमद एक दिन उसे सहारनपुर के एक होटल में ले गया। जहाँ उसने उसको (पीड़िता को) नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी वीडियो बना ली। पीड़िता का कहना है कि उसके बाद से अहमद उसे ब्लैकमेल करने लगा। फरवरी में उसका (पीड़िता का) विवाह होने के बाद भी अहमद ने प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा और उससे 50 हजार रुपए माँगने लगा।  

महिला ने तंग आकर घर से 50 हजार रुपए चोरी किए और अहमद के पास पहुंची। वहाँ अहमद के रिश्तेदार- शबाना, रफीक, असरफ, युनुस, युसुफ और उसके अन्य दोस्तों ने मिलकर उसे बंदी बना लिया। उसे एक मस्जिद ले गए, जहाँ धर्मपरिवर्तन करवाने के बाद कुछ दस्तावेज़ों पर उससे हस्ताक्षर करवाए गए। घटना के कई दिन बाद तक उसे बंधक बनाकर एक गाँव में रखा गया। इस बीच पीड़िता के परिवार वाले उसकी खोजबीन करते रहे। 16 मार्च को ग्राम प्रधान के दस्तखत के बाद महिला आरोपितों के चंगुल से छूटी। इसके बाद सोमवार को उसने थाने पहुँचकर शिकायत दी। पुलिस अफसर उमेश रोरिया ने बताया कि केस दर्ज कर जाँच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सावधान! व्हाट्सएप पर साइबर अपराधियों द्वारा भेजे जा रहे इन फर्जी संदेशों से रहें सतर्क

पत्थर से कुचलकर भाई ने की बहन की हत्या, हुआ गिरफ्तार

लॉकडाउन में छात्र ने शुरू किया था ड्रग्स बेचना, NCB ने किया गिरफ्तार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -