आज क्या कह रहे हैं आपके राशि के सितारे, यहाँ जानिए अपना राशिफल
आज क्या कह रहे हैं आपके राशि के सितारे, यहाँ जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत राशिफल देखकर करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 9 जनवरी का राशिफल।

9 का राशिफल-


मेष राशि- आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। इसी के साथ बातचीत में संयत रहें और शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। इसी के साथ परिश्रम की अधिकता रहेगी और यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आय भी बढ़ेगी। आप तनाव से बचें।


वृषभ राशि- आज संयम में रखे और धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। आज कारोबार की स्थिति में सुधार होगा और आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें, आज परिवार में तनाव रहेगा। आज आलस्य की अधिकता रहेगी और जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आज खर्चों की अधिकता हो सकती है।


मिथुन राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा और आत्मसंयत रहें। आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आज शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। इसी के साथ बातचीत में संतुलन बनाकर रखें और वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आज स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें।

कर्क राशि- आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। इसके अलावा आत्मसंयत रहें। इसी के साथ मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी, आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपको सुखद समाचार म‍िलेगा।

सिंह राशि- आज मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। इसी के साथ आय में वृद्धि होगी। इसके अलावा मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान का सहयोग मिलेगा। आज परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। आज आपकी यात्रा के योग हैं।

कन्या राशि- आज मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आज पारिवारिक सुख में कमी आएगी। इसके अलावा आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

तुला राशि-  आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पिता के स्वास्थ्‍य का अभी ध्यान रखें। आज कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। आज शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती है। इसके अलावा खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि- आज आप बातचीत में सन्तुलित रहे। इसके अलावा परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आज आपके धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आज स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें और सन्तान को कष्ट होगा। आज व्‍यापार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में ज‍िम्‍मेदार‍ियां बढ़ेंगी।

मकर राशि- आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और आलस्य भी रहेगा। अपने कार्यों पर ध्यान रखें। आज कार्यों में कठिनाई आ सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। इसी के साथ रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आज जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। इसके अलावा धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आज आपके लिए यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशि- आज क्रोध एवं आवेश से बचें। इसी के साथ नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आज रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है और बातचीत में संयत रहें। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आज वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

मीन राशि- आज मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इसके अलावा नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकती है। आज आय में वृद्धि होगी और कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आज वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

वायरल हुई जैकलीन फर्नांडिस-सुकेश की लवबाइट फोटो, एक्ट्रेस ने जारी किया बयान

पाक हिल स्टेशन में 21 पर्यटकों की मौत

बॉलीवुड के बाद टीवी पर कोरोना का आतंक, अब ये मशहूर एक्ट्रेस हुई संक्रमित

 

 

 

 

 


एक्टर आर माधवन को देशभर के लोग पसंद करते हैं। वे जहां भी जाते हैं उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है। अपने कूल और शांत नेचर की वजह से वे फैंस के हमेशा पसंदीदा रहे हैं। एक्टर भी फैंस संग सोशल मीडिया के जरिए इंटरैक्ट करना पसंद करते हैं। वे समय निकाल कर फैंस के सवालों का जवाब भी देते हैं। हाल ही में एक शख्स ने ट्विटर पर उन्हें डैडी बोल दिया। अब जरा सोचिए एक्टर ने इसपर किस तरह से रिएक्ट किया होगा। 


आर माधवन ने शेयर किया वीडियो

आर माधवन ने हाल ही में एक छोटा सा वीडियो शेयर किया जिसमें वे इस बारे में बात करते नजर आ रहे थे कि उन्होंने कैसा आउटफिट पहना है। एक्टर व्हाइट आउटफिट में थे और बता रहे थे कि ये आउटफिट उनके लिए कितना कॉमन हो चुका है। इसी दौरान उनके एक फैन को लगा कि आर माधवन उनके पिता की तरह हैं।

फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- 'इस आदमी को मैं डैडी बुलाने के जरा सा ही करीब हूं।' जरूर ही उसे आर माधवन और उसके पिता में कोई सिमिलैरिटी लगी होगी। मगर जब आर माधवन की नजर इसपर पड़ी तो उन्होंने बात को क्लियर करते हुए कह दिया कि वे अंकल ही ठीक हैं। एक्टर ने कमेंट करते हुए कहा कि- 'अंकल ही कह कर बुलाओ बेटा। नहीं चाहता कि तुम्हारे पिता को बुरा लगे।'


फैंस को दिया गया आर माधवन का ये जवाब लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं। आर माधवन ने और भी फैंस को रिस्पॉन्ड किया। आमतौर पर वे उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जो कभी-कभी फैंस संग यूं इंटरैक्ट करना पसंद करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो माधवन रोकेट्री द नांबी इफेक्ट में नजर आएंगे। ये मूवी उनकी डायरेक्शनल डेब्यू भी है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -