आज होलिका दहन के दिन मजबूत रहने वाला है इन राशिवालों का पक्ष, इन्हे हो सकता है बड़ा लाभ
आज होलिका दहन के दिन मजबूत रहने वाला है इन राशिवालों का पक्ष, इन्हे हो सकता है बड़ा लाभ
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 28 मार्च का राशिफल।

28 मार्च का राशिफल-

मेष: आज मेष राशि वालों को यात्रा करने के अवसर मिल सकता है,  व्यावसायिक मामलों में विकास होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होगी।

वृषभ: भावुकता में नियंत्रण रखें, आर्थिक मामलों में सुधार होते हुए नज़र आ रहे है। व्यावसायिक प्रयास सफल होगा। धन, सम्मान, यश कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: निजी संबंध अच्छे होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती होगी, लेकिन किसी महिला के कारण तनाव होने की संभावना बन रही है।

कर्क: ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। गजकेसरी योग पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रदान करेगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के अवसर है। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। 

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन झगड़ा, विवाद से बचें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम बरतना हितकर होगा।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओ में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

तुला: आज का दिन बहुत ही शुभ होने वाला है। लेकिन किसी रिश्तेदार की वजह से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। 


वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

धनु: आज इन राशिवालों का व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। मैत्री संबंध और भी अच्छे हो सकते है। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर: आज रिश्तों में और भी मधुरता आएगी, पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: आज आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

मीन: आज आपके लिए व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। पारिवारिक समस्या, चल या अचल संपत्ति के मामले में सचेत रहने की जरूरत है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मतुआ समुदाय को पीएम मोदी ने किया सम्बोधित, बोले- हमारा रिश्ता 'मन से मन' का

राजधानी में ओवर स्पीडिंग पड़ेगी भारी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 'होली' के लिए की ये तैयारी

इरफान खान को पीजीए अवॉर्ड शो में किया गया सम्मानित, लेकिन हो गई ये बड़ी गलती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -