गोवर्धन पूजा: जाने क्या है आज राशियों का हाल
गोवर्धन पूजा: जाने क्या है आज राशियों का हाल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज गोवर्धन पूजा है और आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 5 नवंबर का राशिफल।

5 नवंबर का राशिफल-

मेष- आज आप अपने जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार में कोई नई शुरुआत न करें। आज प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम बनी हुई है। आय की स्थिति सही चल रही है। आज गोवर्धन पूजा के दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। 


वृषभ- आज शत्रुओं पर आपका पूरा दबदबा रहेगा। इसी के साथ आज विरोधी स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे और स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्बिंग रहेगा। हालाँकि कोई बडी बात नहीं है। आज प्रेम, संतान, व्‍यापार सही चलेगा और भगवान के स्मरण से सभी काम बन जाएंगे।


मिथुन- आज मन में कई तरह की उलझनें चलेंगी। इसके अलावा महत्‍वपूर्ण निर्णयों को फिलहाल टाल दें। आपके घर में, व्यपार में जैसा चल रहा है चलने दें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, संतान और मानसिक स्थिति मध्‍यम है। आज आपकी मुलाक़ात किसी बड़े आदमी से हो सकती है।

कर्क- आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य बिल्‍कुल ठीक नहीं चल रहा है। घर में उथल-पुथल हो सकती है। आज आपको सीने में विकार हो सकता है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान मध्‍यम है। आज का दिन आपको बड़ी मुश्किल से पार करना होगा।


सिंह- आज आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। इसके अलावा पराक्रम से सफलता मिलेगी। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। आज सेहत में परेशानी हो सकती है। प्रेम, व्‍यापार, संतान बहुत बढ़िया है। आज भगवान विष्‍णु की अराधना करने से काम आसानी से बन जाएंगे। 

कन्‍या- आज आपके घर धनागमन होगा लेकिन बरकत में कमी आ सकती है। आज किसी के साथ लेनदेन न करें। निवेश न करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम-व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। आज आपके लिए दिन अच्छा नहीं है अपने गुस्से पर कंट्रोल करें।

तुला- आज शारीरिक स्थिति चिंताजनक रहेगी। छोटी-छोटी बातें परेशान करेंगी। आज आपका रक्‍तचाप बढ़ेगा। मन नियंत्रण में रहेगा। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। आज किसी खास व्यक्ति से आपका काम निकल सकता है। दिन शुभ नहीं है लेकिन बुरा भी नहीं है।

वृश्चिक- आज खर्च की अधिकता है और नेत्र विकार हो सकता है। आज साझेदारी में समस्‍या, बाहरी दबाव, शारीरिक स्थिति कमजोर है। कुल मिलाकर खराब समय है। दिन बिलकुल सही नहीं है। आज अपने ऊपर ध्‍यान देकर चलें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है।

धनु- आज आपकी आय के कई मार्ग खुल रहे हैं। नए मार्ग भी बन रहे हैं। आज आपके पास रुका हुआ धन वापस आएगा। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। आज एक अच्छा मौका हाथ लग सकता है उसे गंवाए नहीं।

मकर- आज व्‍यापारिक स्थिति ठीक है और कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। आज व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान सब ठीक है। इसके अलावा दिन भी शुभ है लेकिन किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से सब अच्छा होगा। आज कुछ महत्वपूर्ण हो सकता है। 

कुंभ- आज भाग्‍य साथ देगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। इसके अलावा प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी हो चुकी है। आप ज़िंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। फालतू खर्चे काबू में आएंगे। आज दिन शुभ है लेकिन कुछ खास होने के भी आसार है जो अच्छा होगा।

मीन- आज समय जोखिम भरा समय है। कहीं बुरी जगह फंस सकते हैं। आज प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती हैं। आज किसी को दान से वरना समय खराब निकल सकता है। आज कुल मिलाकर दिन अच्छा तो नहीं है लेकिन दान से स्थिति सुधर सकती है।

MP: पेट्रोल-डीजल के दाम कम होते ही CM शिवराज ने जताई ख़ुशी

आज धूमधाम से शिरडी मंदिर में मनेगा दीपोत्सव

यहाँ देख लीजिये लक्ष्मी पूजा के लिए जरुरी सामग्री की लिस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -