यहाँ देख लीजिये लक्ष्मी पूजा के लिए जरुरी सामग्री की लिस्ट
यहाँ देख लीजिये लक्ष्मी पूजा के लिए जरुरी सामग्री की लिस्ट
Share:

हर साल दिवाली का पर्व धूम धाम से मनाया जाता है जो आज मनाया जा रहा है। वहीं दिवाली पूजा के समय कुछ वस्तुओं का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। आज हम आपको कुछ सामग्रियों की सूची बताने जा रहे हैं जिन्हें रात को होने वाली लक्ष्मी पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। आपको बता दें कि दिवाली पूजा के समय बहुत सी सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। इस लिस्ट में से अधिकतर सामग्रियां ऐसी होती हैं जो हर तरह की पूजा में लगती हैं। जैसे फूल, दीपक, रोली, अक्षत, सिंदूर, प्रसाद वगैरह। लेकिन जब लक्ष्मी पूजा करना हो तो कुछ चीजों का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी पूजा में ये वस्तुएं रखने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और याचक का घर धन और धान्य से भर जाता है। ऐसे में आप भी इस दिवाली पर जब पूजा सामग्री लेने जाएं तो ये सामग्रियां जरूर खरीदें।


लक्ष्मी पूजा के लिए जरुरी सामग्री -

कमल का फूल और कमल गट्टा मां को विशेष प्रिय हैं, इन्हें पूजा में जरूर चढ़ाएं।

कहा जाता है कैथा भी लक्ष्मी पूजा के लिए जरूरी माना जाता है।

वहीं दीवाली पूजा में दूब जरूर रखें, ये गणेश जी को विशेष प्रिय है।

आपको बता दें कि अमरख और इमली भी इस पूजा में चढ़ाना शुभ मानते हैं।

कहते हैं गन्ने के बिना ये पूजा पूरी नहीं होती। इसी के चलते गन्ना मां लक्ष्मी को जरूर चढ़ाया जाता है।

आपको बता दें कि पूजा के लिए कोई भी फल लें लेकिन शरीफा लेना न भूलें।

कहते हैं खील, लइया, बताशे, खिलौने, चूड़ा थोड़ी मात्रा में पूजा में जरूर रखना चाहिए।

घी का दीपक जलाएं और कोशिश करें कि गाय के घी से दीपक जलाएं।

ऐसे तो पूजा में कोई भी फूल चढ़ा सकते हैं लेकिन माता लक्ष्मी को लाल कनेर का फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है।

इसके अलावा काले तिल, केसर, चमेली, इत्र, धनिया के बीज, नारियल भी पूजा में रखें।

दिवाली के पहले निकला दिल्ली का दिवाला, बहुत खराब है हवा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

जवानों संग दिवाली मनाने के लिए जम्मू के नौशेरा पहुंचे पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -