आज इन राशिवालों का हो सकता है विवाद या मनमुटाव, जानिए अपना राशिफल
आज इन राशिवालों का हो सकता है विवाद या मनमुटाव, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 21 फरवरी का राशिफल।

 21 फरवरी का राशिफल-

मेष: आज काम के लिहाज से आपके लिए दिन और भी खास रहने वाला है। इसके अलावा दिन की शुरुआत हालांकि कुछ परेशानियों से हो सकती है। आज प्रेम प्रस्ताव के लिए दिन अच्छा है और आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। 


वृषभ: आज इन राशिवालों के आपसी संबंधों को और महत्त्व देने की आवश्यकता है। इसी के साथ कार्य का दबाव रहेगा। किसी खास काम के संबंध में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आज सहयोगी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: आज इन राशिवालों का दिन बहुत ही खास होने वाला है और आप आत्मविश्वास से भरे होंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं। व्यापार में कोई नया अनुबंध मिल सकते है।

कर्क: आज प्रेम-प्रसंग के लिए दिन अच्छा है। इसके अलावा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज व्यवसाय में लाभ की संभावना है और आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

सिंह: आज सोच को सकारात्मक रखने की जरूरत है। इसके अलावा दिन मिलाजुला रहने वाला है। वरिष्ठजनों से काम की सलाह मिलेगी। आज पढ़ाई में रूचि रहेगी। धैर्य रखने की जरूरत है।

कन्या: आज माँ लक्ष्मी की कृपा से मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। परिजनों से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। दिन अच्छा रहने वाला है। आज नए परिचय आपके काम आएंगे और नौकरी में उन्नति के योग हैं।

तुला: आज आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें। कुछ नया शुरू करने पर फायदा मिल सकता है। आज विवाद से बचने की कोशिश करें।


वृश्चिक: आज आपका दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपकी योजनाओं, कार्यों आदि की आलोचवना हो सकती है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। संपत्ति विवाद में नुकसान होने की आशंका रहेगी। प्रेम के लिए दिन अच्छा है।

धनु: आज खर्च में अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से विवाद से मुश्किलें बढ़ेंगी। इसलिए व्यवहार और वाणी पर संयम बरतें। कोई अच्छी डील मिलने की संभावना है।

मकर: आज व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा। आज आप संतान से जुड़ी समस्या हल करने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ: आज धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी। बड़े निवेश वगैरह से बचने की कोशिश करें या इस दिन के लिए टाल दें। इसके अलावा कार्यक्षेत्र पर किसी अधिकारी या साथी कर्मचारी से विवाद या मनमुटाव हो सकता है। 

मीन: आज आपके लिए दिन कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। आज भोले बाबा की कृपा से काम के सिलसिले में कार्यस्थल पर चल रहे विवाद से निजात मिल सकता है। कोई बड़ी खुशखबरी जरूर मिल सकती है।

15 जनवरी से बुध का मकर में हो गया गोचर, जानिए किन राशिवालों के लिए है शुभ

सफाई के काम में बाधा डालने वालों को हो फांसी: भाजपा सांसद

आप भी हैरान हो जाएंगे 20 माह के अंकुश की याददाश्त को देखकर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -