आप भी हैरान हो जाएंगे 20 माह के अंकुश की याददाश्त को देखकर
आप भी हैरान हो जाएंगे 20 माह के अंकुश की याददाश्त को देखकर
Share:

आज के वक़्त में जब किसी को किसी प्रश्न का जवाब ढूंढना होता है तो वह तुरंत गूगल का उपयोग करता है। इसीलिए जब कोई व्यक्ति किसी सवाल का उत्तर बहुत तेजी से देता है तो यह बोला जाता है कि उसका दिमाग गूगल के जैसे ही देता है। लेकिन, झारखंड में एक बच्चा ऐसा है जिसका दिमाग सच में गूगल की तरह ही है। इस बच्चे की उम्र महज 20 माह है और इसकी याददाश्त बहुत ही तेज है। 

इस बच्चे को लोग 'गूगल बॉय' और 'छोटा कौटिल्य' जैसे नाम भी दिए जा रहे है। झारखंड के गिरिडीह के रहने वाले इस बच्चे का नाम अंकुश राज बताया जा रहा है। अंकुश के पिता एक ट्रक चालक हैं। अंकुश की खासियत यह है कि एक बार उसे जो भी बताया जाता है वह मानो उसके दिमाग में छप सा जाता है। अपनी मां की गोद में बैठकर छोटा सा अंकुश राज सभी प्रश्नों के उत्तर बेहद तेजी से देता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं अंकुश के वीडियो: अंकुश के कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। अंकुश को गुड इंग्लिश नामक पूरी किताब को भी याद कर लिया है। किताब में बताए गए सभी पक्षियों, पशुओं, फूलों और सब्जियों के अंग्रेजी नाम उसे याद हैं और पूछने पर वह बिना किसी देरी के इनके बारे में भी कहता है। साथ ही उसे पीएम से लेकर सीएम तक के नाम याद हैं। उसकी याददाश्त का नमूना देख लोग हैरत में पड़ जाते है।

मां और दादी रखती हैं अंकुश की पढ़ाई का विशेष ध्यान: अंकुश के पिता अशोक यादव एक ट्रक चालक हैं और काम के चलते ओडिशा में रहते हैं और मां निशा भारती घर सँभालने का काम करती है। अंकुश की यह योग्यता ईश्वर का दिया उपहार हो सकता है लेकिन जिसमे उसकी मां और दादी नीलम देवी का भी खासा योगदान है। उसकी मां अंकुश की पढ़ाई का विशेष ध्यान रखती हैं, किताबें लेकर आती है। उसकी दादी भी हर समय उसे कुछ न कुछ सिखाती रहती हैं। 

अजब गजब! इस भारतीय की है 39 पत्नियां और बच्चों की संख्या जान हैरान हो जाएंगे आप

महिला के गर्भाशय में दिखाई दी डराने वाली चीज, डॉक्टर भी रह गए हक्के-बक्के

मेहमानों के लिए दुल्हन ने बनाए अजीबोगरीब नियम, पालन नहीं करने पर किया जाएगा ये 'गंदा' काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -