प्रेमिका ने कहा था बुर्का पहनकर आओगे तो मिलेगी किस, शर्त पूरी करने निकल गया लड़का और...
प्रेमिका ने कहा था बुर्का पहनकर आओगे तो मिलेगी किस, शर्त पूरी करने निकल गया लड़का और...
Share:

नई दिल्ली: प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरता है। वैलंटाइंस डे पर एक 22 वर्षीय लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से एक किस माँगा, किन्तु गर्लफ्रेंड ने उससे कहा कि किस ऐसे नहीं मिलेगी उसके लिए एक शर्त है। लड़के ने पूछा कैसे तो लड़की ने उसके समक्ष अपनी शर्त रख दी- रोयापेट्टाह से मरीना इलाके तक बुर्का पहनकर जाना होगा। वहां लड़की उसके इनाम के साथ उसका इंतजार करेगी।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल, यह है आज के भाव

आईटीआई में पढ़ने वाले शक्तिवेल ने आव देखा न ताव, बस बुर्का पहना और शर्त पूरी करने निकल लिया। वो निकल तो गया, लेकिन पहुंच नहीं पाया। दरअसल, आइस हाउस के समीप पहुंचते ही उसपर 40 वर्षीय रिजवान पर नजर पड़ी, जिन्हें लड़के की चाल पर संदेह हुआ। रिजवान ने लड़के का पीछा किया और देखा कि 'बुर्केवाली' ने आदमियों की तरह चप्पल पहनी है। रिजवान ने स्थानीय लोगों को बताया तो सबको शक हुआ कि वह कोई चोर है और वेश बदलकर चोरी करने जा रहा है। उन लोगों ने शक्तिवेल को घेर लिया और सवाल करने लगे।

डॉलर के मुकाबले चार पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया

उसने खुद को निर्दोष तो बताया, किन्तु यह नहीं बता सका कि उसने ऐसा किया क्यों। इस पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। तब जाकर पुलिस को उसने पूरी कहानी बताई। शक्तिवेल ने बताया कि 6 महीने पहले वह एक लड़की से मिला था और दोनों प्यार करने लगे। वैलंटाइंस डे पर उसने किस मांगा तो लड़की ने ऐसा करने की शर्त रखी थी। इसके बाद पुलिस ने आशिक को छोड़ दिया।

खबरें और भी:-

 

गुरूवार को गिरावट के साथ खुले देश के शेयर बाजार

कुलभूषण जाधव मामला: भारत ने की रिहाई की मांग, आज अंतिम दलील पेश करेगा पाक

बदलते समय के साथ दुनिया में लगातार कम हो रही है मातृभाषाओं की संख्या

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -