बलात्कार करने वाले से किया विवाह, बाद में की आत्महत्या
बलात्कार करने वाले से किया विवाह, बाद में की आत्महत्या
Share:

यमुनानगर : हरियाणा में यमुनानगर में विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। दरअसल विवाहिता का विवाह सात माह पूर्व उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी के साथ जबरदस्ती करवाया गया था। इस घटना के करीब 7 माह बाद महिला ने अपना जीवन समाप्त कर दिया। महिला की पहचान को उजागर नहीं किया गया है। हालांकि इस मामले में आरोपी अनुज को पुलिस ने पकड़ लिया है।

इस मामले में बात सामने आई थी कि कुछ लोगों द्वारा इस महिला पर दबाव बनाया गया था कि वह बलात्कारी से विवाह कर ले। अनुज को लेकर पूजा ने जो शिकायत करवाई थी वह भी वापस ले ली थी। पूजा अनुज के साथ रह रही थी और वह विवाह से खुश नहीं थी।

मिली जानकारी के अनुसार अनुज अक्सर उसे परेशान करता था। ऐसे में पूजा तंग आ गई थी मंगलवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब आसपास के लोगों को पूजा द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात पता चली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टार्टम के लिए भेज दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -