इंस्टाग्राम पर 77 साल के बुजुर्ग ने 22 वर्षीय लड़की से की दोस्ती, बंगले में बुलाया और फिर...
इंस्टाग्राम पर 77 साल के बुजुर्ग ने 22 वर्षीय लड़की से की दोस्ती, बंगले में बुलाया और फिर...
Share:

पणजी: गोवा में 77 वर्षीय वृद्ध की मौत मामले में मुंबई अपराध शाखा ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया, बुजुर्ग का क़त्ल हुआ है। अपराध शाखा की टीम ने इस मामले में 22 वर्षीय लड़की एवं उसके 32 वर्षीय प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। दोषियों के पास से पुलिस ने तकरीबन 47 लाख 82 हजार रुपए का सामान बरामद किया है। मृतक वृद्ध का नाम नरोत्तम ढिल्लो है। उसका शव उत्तरी गोवा के पोरवरिम मे स्थित एक बंगले से मिला है।

मुंबई पुलिस ने गोवा पुलिस से संपर्क कर दोषियों के बारे में खबर दी है। जल्द ही उन्हें गोवा पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। गोवा के पोर्वोरिम पुलिस स्टेशन में पहले से ही दोषियों पर हत्या एवं लूट का मुकदमा दर्ज है। दरअसल, मुंबई पुलिस को खबर मिली थी कि गोवा-मुंबई महामार्ग पर बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी मुंबई की ओर जा रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सड़क से फॉर्च्यूनर कार में दो लोग आते नजर आए। उनसे पूछताछ की गई तो वो लोग संतोषजनक जवाब देने में असमर्थ रहे। पुलिस को उनके ऊपर शक हुआ तो हिरासत में ले लिया तथा उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर गई।

वही पूछताछ करने पर गाड़ी में बैठी लड़की ने बताया कि इंस्टाग्राम पर गोवा में रहने वाले 77 वर्षीय निम्स नामक व्यक्ति से उसकी पहचान हुई थी। इंस्टाग्राम पर ही निम्स ने मैसेज करके उसे गोवा आने एवं बंगले में ठहरने का निमंत्रण दिया था। फिर वह अपने दो दोस्तों के साथ गोवा आ गई थी। गोवा में वृद्ध लड़की से मिला तथा वह अपनी फॉर्च्यूनर कार से उसे बंगले पर लेकर गया।आरोपी लड़की ने दावा किया कि निम्स ने रात में उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश थी। उसी समय उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसमें निम्स की मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद लड़की एवं उसके दोनों दोस्त वहां से फॉर्च्यूनर लेकर भाग गए थे। पुलिस के पकड़े जाने के भय से एक साथी पहले ही गाड़ी से उतरकर भाग गया था। जबकि इन दोनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत के बाद उसका मोबाइल, गले की चेन और सोने का कड़ा लेकर आरोपी भाग गए थे।

BJP में शामिल होने की ख़बरों पर आई शारदा सोलंकी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

सावधान ! मर चुके लोगों का आधार-पैन चुराकर अपना बना रहे अवैध रोहिंग्या, मार रहे भारतीयों का हक

भारत की लडख़ड़ाती पारी को शुभमन गिल ने संभाला, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -