दो बच्चों की अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद हत्या, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
दो बच्चों की अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद हत्या, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Share:

गुंटूर: आंध्र प्रदेश के गुंटुर में एक हैरतअंगेज़ मामला प्रकाश में आया है। यहां 19 वर्षीय एक युवक को एक महीने के भीतर दो लड़कों के यौन शोषण और फिर हत्या के आरोप में अरेस्ट किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक मनोरोगी है। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि आरोपी युवक ने अपने शिकार लड़कों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला गुंटुर जिले के लिए मेलामपुद्दी और वड्डेस्वरम गांवों से सामने आया है। 

इसी सप्ताह एक 6 साल का बच्चा मेलामपुद्दी गांव से लापता हो गया था। इसके दो दिन बाद ही उसका शव बरामद हुआ। बच्चा 14 मार्च को अपने घर के बाहर खेल रहा था और दोपहर लगभग 3 बजे वह लापता हुआ। पुलिस ने कातिल को खोजने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई। हालांकि, मृतक बच्चे के परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्हें क़त्ल के पीछे 19 वर्षीय गोपी का हाथ होने का संदेह है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। युवक ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को बीते सप्ताह किडनैप किया और फिर उसे केले के बाग में ले गया। इसके बाद उसने बच्चे का यौन शोषण किया और पीटते-पीटते उसको जान से मार डाला।

पुलिस ने आरोपी से एक अन्य 8 वर्षीय बच्चे को लेकर भी पूछताछ की। यह बच्चा 11 फरवरी से लापता था। आरोपी ने इस बच्चे की हत्या की बात भी स्वीकार कर ली। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी जब 14 साल का था तब भी उसने अपने एक मित्र का यौन शोषण किया और हत्या कर उसे बकिंगम नहर में फेंक दिया। उस वक़्त उसके खिलाफ मामला इसलिए दर्ज नहीं कराया गयाथा क्योंकि गांववालों का मानना था कि इससे उसका भविष्य बर्बाद हो जाएगा।

शादी के 5 दिन बाद ही बुआ के लड़के के साथ भाग गई दुल्हन, पति पहुंचा थाने

अमरावती में पुलिस ने जब्त की 25 किलो जिलेटिन की छड़ें और 200 डेटोनेटर

कुतिया के साथ दुष्कर्म कर रहा था तौफीक अहमद, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -