देवरिया के बाद प्रतापगढ़ में गायब मिलीं 26 महिलाएं
देवरिया के बाद प्रतापगढ़ में गायब मिलीं 26 महिलाएं
Share:

मुज्जफरपुर और देवरिया के आश्रय ग्रहों में महिलाओं और लड़कियों से ज्यादती की घटनाओं के सामने आने के बाद अब प्रतापगढ़ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. देवरिया घटना के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरे प्रदेश में जिला अधिकारीयों को आश्रय ग्रहों के जांच के आदेश दिए थे. इस मामले को लेकर जब प्रतापगढ़ के डीएम शंभु कुमार ने अपने जिले के आश्रय ग्रहों में छापेमारी की तो उस दौरान दो आश्रय ग्रहों से करीब 26 महिलाएं गायब मिलीं. डीएम ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है.

देवरिया रेप कांड : लड़कियों को बांध कर कार से भेजा जाता था

जानकारी के अनुसार सबसे पहले डीएम ने अष्टभुजानगर के आश्रय ग्रह में छापेमारी की और इस दौरान वहां रहने वाली संचालिका ने वहां की महिलाओं की संख्या कुल 16 बताई थी लेकिन मौके पर वहां केवल एक महिला मिली जिसका नाम रजिया था. दूसरी महिलाओं के बारे में जब पूछा गया तो संचालिका ने बताया कि बाकी महिलाएं काम के लिए बाहर गई हुईं हैं. उसके बाद बहुत समय तक डीएम शंभु कुमार ने उनका इंतज़ार किया लेकिन उनमे से केवल 3 महिलाएं लौटकर आईं बाकी नहीं आईं. इस घटना के बाद उन्होंने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए. अष्टभुजानगर के बाद डीएम ने अचलपुर के आश्रय ग्रह में भी छापेमारी की, जहाँ उन्हें 15 में से केवल 3 महिलाएं मिलीं बाकी के बारे में जांच की जा रही है.

महिलाओं और बच्चों के लिए बनेंगे 1000 की क्षमता वाले शेल्टर होम : मेनका गांधी

इस समय आश्रय ग्रहों के मामले को मुख्यमंत्री द्वारा काफी गंभीर मामला बताया जा रहा है इस वजह से उन्होंने राज्य के सभी कलेक्टरों को आश्रय ग्रहों के जांच के आदेश दिए गए है.

खबरें और भी 

देवरिया शेल्टर होम मामले में मुख्यमंत्री योगी सख्त, अन्य जिलों को दिए आदेश

BREAKING:देवरिया शेल्टर होम मामला: डीएम सुजीत हटाए गए

BREAKING: देवरिया शेल्टर होम मामला: सुजीत कुमार की जगह लेंगे अमित किशोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -