महिलाओं और बच्चों के लिए बनेंगे 1000 की क्षमता वाले शेल्टर होम : मेनका गांधी
महिलाओं और बच्चों के लिए बनेंगे 1000 की क्षमता वाले शेल्टर होम : मेनका गांधी
Share:

नई दिल्ली। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने बालिका और महिला शेल्टर होम में हो रहे अपराधों पर चिंता जताई है। मेनका गांधी ने कहा कि मैं संसादों को उनके क्षेत्र के इंस्टीट्यूट में जाने का प्रस्ताव दिया है। सांसद वहां जाएं और अपनी रिपोर्ट मुझे सौंपे। मैं उस पर तुरंत कार्यवाही करूंगी। ऐसे मामलों पर रोक के लिए 1000 महिलाओं और 1000 बच्चों के लिए शेल्टर  होम बनाए  जाएंगे, जहां पर स्टाफ में केवल महिलाएं होंगी। इसके लिए मैं बजट आवंटित  करूंगी। 

दरअसल, मेनका गांधी का यह बयान देवरिया और मुजफ्फरपुर में बालिका गृह और महिला गृह में बच्चियों और महिलाओं से हुई ज्यादती के संदर्भ में आया है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बच्चियों से दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के  देवरिया में ऐसा ही मामला सामने आने से सब स्तब्ध हैं। इन दोनों की  मामलों के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और दोनों राज्यों की सरकारों पर सवाल उठ रहे हैं। 

बता दें कि देवरिया मामले में जहां सीएम  योगी आदित्यनाथ ने  जांच के आदेश दिए हैं, वहीं मुजफ्फरपुर मामले में सीबीआई जांच कर रही है और बिहार के सीएम नितीश कुमार ने राज्य हाईकोर्ट से जांच पर निगरानी रखने की अपील की है। 

खबरें और भी

देवरिया शेल्टर होम मामले में मुख्यमंत्री योगी सख्त, अन्य जिलों को दिए आदेश

अब यूपी के नारी संरक्षण गृह से बचाई गई 24 लड़कियों की ज़िंदगी

मुजफ्फरपुर मामला: नितीश ने विपक्ष और मीडिया को आड़े हाथों लिया

मुजफ्फरपुर रेप कांड : मुख्य आरोपी ब्रजेश पर नितीश सरकार सख़्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -