देवरिया रेप कांड : लड़कियों को बांध कर कार से भेजा जाता था
देवरिया रेप कांड : लड़कियों को बांध कर कार से भेजा जाता था
Share:

लखनऊ। यूपी के देवरिया के बालिका आश्रम गृह में हुए यौन उत्पीड़न के कांड में अब एक नया और दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। इस कांड की एक पीड़िता ने पुलिस को बताया की आश्रम से रात में लड़कियों को रस्सी से बांध कर विभिन्न जगहों पर ले जाया जाता था। 

अब यूपी के नारी संरक्षण गृह से बचाई गई 24 लड़कियों की ज़िंदगी

पीड़िता के बताया की रात के वक्त मेडम दीदियों को बहार बुलाती थी और उन्हें जबरदस्ती किसी गाड़ी में  बैठने का कहती थी। जो लड़की गाड़ी में बैठने से इंकार कर देती थी उन्हें बहुत मारा जाता था और रस्सी से बांध कर जबरदस्ती गाड़ी में भिजवाया जाता था। ये लड़किया अक्सर देर रात को या फिर सुबह-सुबह रोते हुए वापस लौटती थी और कई दफा उनकी आखे भी सूजी हुई होती थी। पीड़िता ने बताया कि दीदी बहुत पूछने के बाद भी कुछ नहीं बताती थी और बस बैठ कर रोते रहती थी। 

देवरिया शेल्टर होम मामले में मुख्यमंत्री योगी सख्त, अन्य जिलों को दिए आदेश

पीड़िता के मुताबिक लड़कियों को लेने के लिए अधिकतर बार सफ़ेद कार आती थी और कभी-कभी काली और लाल कारे भी आती थी। गौरतलब है कि बीते रविवार एक 10 साल की बच्ची इस बालिका गृह से भागकर पुलिस थाने पहुंची थी। उस बच्ची की आपबीती सुनने के बाद ही पुलिस ने इस बालिका गृह पर छापा मारा था जिसके बाद इस भयंकर कांड का खुलासा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बालिका गृह की संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया था। 

ख़बरें और भी 

BREAKING: देवरिया शेल्टर होम मामला: सुजीत कुमार की जगह लेंगे अमित किशोर

महिलाओं और बच्चों के लिए बनेंगे 1000 की क्षमता वाले शेल्टर होम : मेनका गांधी

BREAKING:देवरिया शेल्टर होम मामला: डीएम सुजीत हटाए गए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -