जेल ब्रेक कर भागा हरमिंदर सिंह मिंटू दिल्ली में गिरफ्तार
जेल ब्रेक कर भागा हरमिंदर सिंह मिंटू दिल्ली में गिरफ्तार
Share:


नई दिल्ली : पंजाब जेल ब्रेक मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जेल से छुड़ाए गए खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू को दिल्ली से पकड़ लिया गया है। मिंटू को दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। वह यहां से भागने की फिराक में था। दरअसल जेल पर हमला कर अपने हमलावर साथियों के साथ भागे 6 कैदियों ने पुलिस सुरक्षा से बचने के लिए भागने के लिए अलग - अलग वाहनों का सहारा लिया था।

कैदियों की तलाश में पंजाब राज्य और पंजाब से सटी विभिन्न सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। कैदियों की खोजबीन की जा रही है। इसी बीच दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हरमिंदर सिंह मिंटू को पकड़ा गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिंटू को दिल्ली के किस स्टेशन से पकड़ा गया है। 

साथ ही उसके पास से क्या - क्या सामान बरामद हुआ है इस बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर इसे दिल्ली पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि मिंटू के पकड़े जाने से अन्य कैदियों को लेकर भी जानकारी मिल सकती है।

दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के शामली से यह जानकारी सामने आई है कि जेल पर हमले के दौरान भाग 6 कैदियों में शामिल परमिंदर सिंह को यहां के कैराना से पकड़ लिया गया है। दरअसल पुलिस ने एक टोयोटा फाॅच्र्यूनर की जांच की।

जांच के दौरान इस वाहन में सवार व्यक्ति की पहचान परमिंदर सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। अब पुलिस इससे पूछताछ में लगी है। वाहन से पुलिस ने सेल्फ लोडिंग राईफल, तीन राइफल व एक बंदूक बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रातः 8 बजे 5 हमलावर दो आतंकी साथियों को जेल से भगाने के लिए नाभा पहुंचे थे। 

हमलावरों ने अपने एक साथी को हथकड़ी पहना रखी थी और सभी पुलिस की वर्दी में थे। ऐसे में जेल के गेट पर तैनात पुलिस जवान को लगा कि वे कैदी को लेकर आ रहे हैं जिसके कारण उसने दरवाजा खोल दिया और फिर हमलावरों ने फायरिंग करते हुए जेल पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर अपने साथियों को छुड़वा लिया।

आरोपी चार पहिया वाहन में सवार होकर भाग निकले। इसके बाद ही इनकी खोज की जा रही थी। हमले के बाद से ही पंजाब और इससे सटे अन्य राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी हरमिंदर और परमिंदर को पकड़ा गया है जबकि अभी अन्य आरोपी फरार हैं।

हमले को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल पुलिस और खुफिया विभाग को तराई क्षेत्र में निगरानी रखने के लिए कहा गया है।राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पासिंग और नाकों पर पुलिस वाहनों की जांच में लगी है। माना जा रहा है कि मिंटू के पकड़ने पर अन्य फरार कैदियों का सुराग मिल सकता है। 

नाभा जेल कांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा मददगार

सिमी के आतंकी थे जेल ब्रेक में एक्सपर्ट

नाभा जेल कांड: 2 जेल अधिकारियों

पंजाब जेल में चली गोलियां, आतंकवादी

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -