समय के पूर्व भारत को मिलेगी राफेल की शक्ति
समय के पूर्व भारत को मिलेगी राफेल की शक्ति
Share:

नई दिल्ली : भारत को निर्धारित अवधि से करीब तीन साल पहले ही राफेल की शक्ति मिल जायेगी। भारत ने बीते दिनों ही फ्रांस से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल का सौदा किया है। केन्द्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बताया कि भारत को फ्रांस ने राफेल विमान को देने के लिये करीब तीन वर्ष का समय दिया था लेकिन इसके पहले ही फ्रांस ये विमान भारत को सौंपने के लिये राजी हो गया है।

गौरतलब है कि राफेल विमानों से भारत की सैन्य शक्ति में न केवल मजबूती आ जायेगी वहीं वायुसेना की भी कमी पूरी होगी। राफेल जैसे लड़ाकू विमानों की वायुसेना को बहुत जरूरत थी। राफेल विमान अत्याधुनिक मिसाइल से लैस होकर दुश्मन को जवाब देने में सक्षम है। राफेल विमानों की खरीदी का सौदा होने के बाद से ही पाकिस्तान चिंता में पड़ा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि भारत अभी जिस तरह से स्थितियों से गुजर रहा है ऐसे में भारत को लड़ाकू विमान राफेल का सहारा मिलना बहुत जरूरी था। बताया गया है कि केन्द्र की मोदी सरकार ने ही फ्रांस से तय अवधि के पहले राफेल को सप्लाय करने के लिये कहा है और इसके लिये फ्रांस राजी हो गया है।

राफेल की उड़ान से घबराया चीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -