राफेल की उड़ान से घबराया चीन
राफेल की उड़ान से घबराया चीन
Share:

बीजिंग : भारत द्वारा पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के विरूद्ध की गई सैन्य कार्रवाई के बाद जहां पाकिस्तान थर्रा रहा है वहीं अब चीन को भी डर लगने लगा है। उसने संभावना जताई है कि भारत ऐसे राफेल जेट्स पाकिस्तान और चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात कर सकता है जो कि परमाणु हथियारों की क्षमता से युक्त हों।

दरअसल ग्लोबल टाइम्स ने स्टाॅकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्युट द्वारा यह लिखा गया कि विश्व में हथियार करने में भारत का अहम रोल है। हथियारों की खरीद करने वाले बड़े देशों में भारत भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार राफेल फाइटर प्लेन न्यूक्लियर हथियार से लैस किया जा सकता है।

इस तरह के 36 विमान चीन और पाकिस्तान के बीच भारत तैनात कर सकता है। हालांकि फ्रांस ने भारत को राफेल तकनीक देने में सहमति नहीं दिखाई थी। मगर अब कई देश भारत को अपने देश में बनने वाले हथियार बेचने की तैयारी में हैं तो दूसरी ओर भारत स्वयं भी कई हथियार और युद्धक सामग्री बनाता रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -