देश में अन्य भाषाएं जानने में सबसे पीछे हैं हिंदी भाषी और बंगाली
देश में अन्य भाषाएं जानने में सबसे पीछे हैं हिंदी भाषी और बंगाली
Share:

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है और देश में सभी जगह हिंदी भाषा बोलने वाले लोग सबसे ज्यादा हैं। लेकिन देश में हिंदी और बंगाली बोलने वालों की संख्या सबसे अधिक बताई गई है। जानकारी के अनुसार बता दें कि जो लोग हिंदी और बंगाली भाषा बोलते हैं। वे बहुभाषी होने के मामले में अन्य समूहों की अपेक्षा काफी पीछे हैं, साथ ही साथ इनमें ऐसे लोगों का आंकड़ा बेहद कम है जो एक से अधिक भाषाएं जानते हैं। प्राय: देखा जाता है कि लोगों को अपनी मूल भाषा के अलावा भी अन्य क्षेत्रों की भाषाएं आती हैं। 

मिजोरम: छात्र संगठनों ने की मुख्य निवार्चन अधिकारी को हटाने की मांग

यहां बता दें कि देश के अलग अलग प्रदेशों में बोली और भाषा दोनों में ही बदलाव है और यदि हम अल्पसंख्यक समूहों की बात करें तो ऐसी प्रत्येक भाषा बोलने वालों की संख्या 1.5 करोड़ है। इसके अलावा मातृ भाषा के रूप में उर्दू बोलने वालों में 62 फीसदी बहुभाषी हैं। जो एक से अधिक भाषाएं जानतें हैं, जिनमें ज्यादातर लोग हिंदी ही बोलते हैं। बता दें कि हिंदी बोलने वाले 52 करोड़ लोगों में से केवल 12 फीसदी ही द्विभाषिक हैं और इनमें से सबसे बड़ा हिस्सा 3.2 करोड़ का है जो अंग्रेजी बोलना जानता है। 

हनीप्रीत ने जेल शिफ्ट करने के लिए दी अर्जी, जाना चाहती हैं राम रहीम के पास

गौरतलब है कि भारत में सभी जाति और धर्म के लोग रहते हैं। इसके साथ ही वे हिंदी को ही अपनी मातृभाषा के रूप में मानते हैं। देश के अन्य राज्यों में बोली जाने वाली भाषा केवल वहीं के स्थाई लोगों के लिए पहचान देती है। यहां बता दें कि देश में सबसे ज्यादा पंजाब प्रांत में बहुभाषी लोग हैं, यहां 53 फीसदी लोग बहुभाषी हैं। वहीं देश में 60.5 लाख लोग ऐसे भी हैं जो मराठी बोलना जानते हैं। वहीं आंकड़ों से यह बात स्पष्ट है कि अनुसूचित भाषाओं वाले अधिकतर लोग दो या उससे अधिक भाषाएं बोलना जानते हैं। 


खबरें और भी  

मणिपुर फर्जी मुठभेड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस की याचिका की खारिज

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने लोगों में जागा उत्साह, हजारों की संख्या में पहुंच रहे दर्शक

मिजोरम: चुनाव आयोग ने कहा नहीं बढ़ेगी नामांकन दाखिल करने की समयसीमा, भाजपा ने की थी मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -