संसदीय समिति को बतायेंगे कैसे किया था सर्जिकल
संसदीय समिति को बतायेंगे कैसे किया था सर्जिकल
Share:

नई दिल्ली : भारतीय सेना के अधिकारी और विदेश सचिव संसदीय समिति को यह बतायेंगे कि सेना ने किस तरह से पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई को अंजाम दिया था। संसदीय समिति को यह जानकारी 18 अक्टूबर के दिन दी जायेगी। जिस समिति को सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक संबंधी जानकारी देने का निर्णय लिया है, उसमे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रमुख रूप से शामिल है।

समिति के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद शशि थरूर है। गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही कांग्रेस समेत अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार से सबूत मांगे जा रहे है तथा इस दरमियान विवादित बयान भी सामने आ चुके है। बताया गया है संसदीय समिति को सर्जिकल स्ट्राइक संबंधी जानकारी देने के लिये सेना के चुनिंदा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही डीजीएमओ भी मौजूद रहेंगे।

18 अक्टूबर को होने वाली बैठक की जानकारी लोकसभा सचिवालय की तरफ से दी गई है। आपको बता दें कि इसके पहले सेना के अधिकारियों ने रक्षा मामलों की संसदीय समिति को भी सर्जिकल स्ट्राइक कार्रवाई संबंधी जानकारी से अवगत कराया था, लेकिन इसे लेकर केन्द्र की मोदी सरकार ने आपत्ति दर्ज कराई थी। मालूम हो कि मोदी सरकार ने यह साफ कहा है कि वह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत नहीं देगी।

सर्वे: सर्जिकल स्ट्राईक ने बदली हवा, UP में BJP बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -