देवेन्द्र ने भारत की झोली में डाला सोना
देवेन्द्र ने भारत की झोली में डाला सोना
Share:

ब्राजील के रियो पैरालंपिक में भारत के देवेन्द्र झाझरिया ने भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला हे। देवेन्द्र ने भाला फेंक प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये भारत का नाम गौरवान्वित किया। गौरतलब है कि इसके पहले भी भारत एक ओर स्वर्ण पदक जीत चुका है।

अब तक चार पदक-

देवेन्द्र ने एक स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारत के पदकों की सूची में चार पदक लिखवा दिये है। इनमें दो स्वर्ण पदक तो शामिल है ही, एक रजत और एक कांस्य पदक भी है।

रिकाॅर्ड कायम किया - देवेन्द्र ने न केवल रियो में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया वहीं उन्होंने रिकाॅर्ड भी कायम कर लिया है। उन्होंने अपने पूर्व रिकाॅर्ड को तोड़ते हुये 63.97 मीटर दूर भाला फेंककर नया विश्व रिकाॅर्ड बनाया। इसके पहले उन्होंने एंथेस पैरालंपिक में 62.15 मीटर दूर भाला फेंका था।

यहां आपको बता दें कि देवेन्द्र राजस्थान के चुरू जिले में रहते है और बचपन से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे है। हालांकि उनकी प्रतिभा को निखारने में आरडी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सिंह द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त है।

दीपा ने गढ़ा एक नया कीर्तिमान, 45 की उम्र में जीता रजत पदक

पैरालम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही इवेंट में गोल्ड और सिल्वर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -