थमने का नाम नहीं ले रहा मराठा आंदोलन, सीएम ने बुलाई बैठक
थमने का नाम नहीं ले रहा मराठा आंदोलन, सीएम ने बुलाई बैठक
Share:

मुंबई। महाराष्ट्र में आरक्षण के मुद्दे को लेकर चल रहा मराठा आंदोलन एक बार फिर भड़क उठा है। बुधवार को मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा मुंबई बंद को वापस लेने के बाद ऐसा लग रहा था कि अब यह आंदोलन थम जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और गुरुवार को एक बार फिर यह आंदोलन भड़क उठा। गुरुवार को मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुणे में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और मुंबई—पुणे हाईवे पर भी जाम ​किया, जिससे आम जनजीवन को काफी परेशानी हो रही है।

मराठा आरक्षण: समर्थन में विधायकों का इस्तीफ़ा

मराठा आंदोलन से ​बिगड़ते हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रिमंडल की एक बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में मराठा आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही उनसे निपटने के कदमों पर भी चर्चा हो सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे आंदोलन को लेकर कहा कि सरकार ने मराठा आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर कई फैसले किए हैं। सरकार उनसे बात करने के लिए तैयार है। फडणवीस ने कहा कि सरकार मराठा समुदाय के साथ है और उसने  उनके लिए आरक्षण को लेकर कानून भी बनाया था, लेकिन हाईकोर्ट ने उस पर स्टे लगा दिया। 

हिंसा और आगज़नी के बाद, मराठा मोर्चा ने वापिस लिया मुंबई बंद

बता दें कि मराठा आंदोलन सोमवार से शुरू हुआ। आरक्षण की मांग को लेकर एक  युवक द्वारा आत्महत्या करने के बाद यह आंदोलन उग्र हो गया और आंदोलनकारियों ने कई जगह तोड़—फोड़ और आगजनी की। इस आंदोलन के दौरान एक कांस्टेबल की भी मौत हो गई।  

खबरें और भी

उग्र हुआ मराठा आरक्षण, मुंबई बंद का ऐलान

SATIRE: आरक्षण की राजनीति या राजनीति का आरक्षण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -