अमित शाह ने कहा इस बार का चुनाव कांग्रेस के परिवारवाद और जातिवाद के खिलाफ होगा
अमित शाह ने कहा इस बार का चुनाव कांग्रेस के परिवारवाद और जातिवाद के खिलाफ होगा
Share:

नई दिल्ली: देश में चुनावी माहौल के चलते अब भाजपा और कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता फुल फॉर्म में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि बुधवार को मानसरोवर स्थित टैगोर स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव में परिवारवाद और जातिवाद को अहमियत दिए जाने के मुद्दे पर कहा कि 2018 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस के परिवारवाद और जातिवाद के खिलाफ होगा।

मध्यप्रदेश चुनाव: मुस्लिमों के बारे में क्या सोच रखते हैं कमलनाथ, वीडियो में हुआ बड़ा खुलासा

वहीं परिवारवाद की निंदा करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस वंशवाद को बढ़ावा देता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि कांग्रेस का एक प्रत्याशी अपनी सभा में भारत माता की जय के नारे रुकवा देता है और सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगवाता है। इसके अलावा शाह ने कहा कि जो लोग भारत माता की जय बोलने में शरमाते हैं उन्हें देश का अन्न खाने में भी शर्म आनी चाहिए। 

मध्यप्रदेश चुनाव: जो मनमोहन जैसा अर्थशास्त्री न कर सका, वो चाय वाले मोदी ने कर दिखाया

यहां बता दें भाजपा अध्यक्ष ने यह बात कार्यक्रम युवां री बात में युवाओं को संबोधित करते हुए कही है। साथ ही बता दें कि मानसरोवर स्थित टैगोर स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रकाश जावड़ेकर, अविनाश खन्ना, मुरलीधर राव, मदनलाल सैनी सहित संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद थे। वहीं इस दौरान युवाओं ने भाजपा अध्यक्ष से वंशवाद, जीएसटी, राममंदिर और वन रैंक वन पैंशन को लेकर कई सवाल किए, जिसका जवाब देते हुए शाह ने परिवारवाद और जातिवाद के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।


खबरें और भी 

जम्मू कश्मीर: विधानसभा भंग होने के बाद, भाजपा ने बुलाई विधायकों की अहम् बैठक

तेलंगाना चुनाव: सोनिया गांधी और राहुल एक साथ करेंगे मंच साझा

मिजोरम चुनाव: असम के मंत्री ने स्वीकारा, कहा राज्य में बड़ी पार्टी नहीं है भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -