इस किलर को 16 साल की उम्र में लगी थी क़त्ल करने की लत
इस किलर को 16 साल की उम्र में लगी थी क़त्ल करने की लत
Share:

आज हम आपको ऐसे सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। इसके बारे में जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जायेगे। हम बात कर रहे हैं  कैलिफोर्निया के बरबैंक शहर में रहने वाले कुख्यात सीरियल किलर एडमंड केम्पर की।  एडमंड एमिल केम्पर एक ऐसा सीरियल किलर था जिसने करीब 10 लोगों को मौत के घाट उतारा था। इनमें ज्यादातर उसके परिवार के ही सदस्य शामिल थे। इस सीरियल किलर के हैवानियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि यह बेरहमी से कत्ल करने के बाद शव के साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था।

एडमंड ने महज 16 साल की उम्र में अपने दादा-दादी को मौत के घाट उतारा था। उस वक्त एजमंड अपने ग्रांड पैरेंट्स के साथ ही रहता था। इसके बाद एडमंड ने कैलिफोर्निया में डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक वर्क में काम करना शुरू कर दिया और एक साल 1972 में उसने एक बार फिर लोगों को मारना शुरू कर दिया। साल 1972 से 1973 के बीच एडमंड ने 6 लड़कियों का कत्ल किया, जिसमें से 2 कॉलेज स्टूडेंट थीं। यह सीरियल किलर पहले लड़कियों के साथ रेप करता था और बाद में हथोड़े से सिर पर वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर देता था। इससे भी मन नहीं भर तो उनके शव को उठाकर घर ले जाता था और वहां शव के साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

इस सीरियल किलर ने आखिरी बार अपनी मां और उनके एक दोस्त का कत्ल किया था। कत्ल करने के बाद इस सीरियल किलर ने साल 1973 में खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर किया था। फिलहाल 68 वर्षीय सीरियल किलर एडमंड एमिल केम्पर कैलिफोर्निया की जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है।

जुड़वां बच्चों ने लिया अलग-अलग साल में जन्म

न्यू ईयर के दिन भारत में जन्मे 69 हजार बच्‍चे

16 साल की उम्र में ISIS ने किया किडनैप, हर मिनट होता था रेप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -