जुड़वां बच्चों ने लिया अलग-अलग साल में जन्म
जुड़वां बच्चों ने लिया अलग-अलग साल में जन्म
Share:

कैलिफोर्निया। जिदंगी बदलने के लिए एक पल ही काफी होता है और इस दुनिया में तो कुछ एेसा हुआ कि कुछ पलों ने दो बच्चों के वक्त को ही बदल डाला। अमेरिका के कैलिफोर्निया में न्यू ईयर की शाम एक महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। लेकिन समय का फेर कुछ एेसा हुआ कि एक बच्चे का जन्म 31 दिसंबर की रात 11.58 पर हुआ वहीं दूसरी बच्ची एंटीना का जन्म 1 जनवरी को 12.16 मिनट पर हुआ। जोक्विन का वजन 2 किलो था तो वहीं एंटीना का 1.8 किलो था। 

यूं तो दोनों ही बच्चों का जन्म 27 जनवरी 2018 को होना था लेकिन मारिया को न्यू ईयर की शाम से ही लेबर पेन हुआ जिसके चलते उन्हें डिलीवरी के लिए अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। जुड़वां होने के बावजूद भी अब दोनों का बर्थडे, महीना और ,साल सब कुछ अलग होना। मारिया किसान परिवार से है उनकी पहले से 3 बेटियां है। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि मारिया और उनके दोनों बच्चे स्वस्थ है। अब वह घर जा सकती है। 

जब उनके परिवार को पता चला कि मारिया को अस्पताल में ही एडमिट होना पड़ेगा तो पूरे परिवार ने अस्पताल में ही न्यू ईयर पार्टी मनाने का प्लान कर लिया था। लेकिन मारिया के लेबर पेन ने सभी को हैरान कर दिया। बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले पिछले साल जॉर्जिया, उताह, एरीजोना और सेन डिएगो में चार जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया था। 2015-16 में सेन डिएगो में ऐसा पहला मामला हुआ था।

न्यू ईयर के दिन भारत में जन्मे 69 हजार बच्‍चे

16 साल की उम्र में ISIS ने किया किडनैप, हर मिनट होता था रेप

अब रोबॉट करेगा एक्सरसाइज तो निकलेगा पसीना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -