16 साल की उम्र में ISIS ने किया किडनैप, हर मिनट होता था रेप
16 साल की उम्र में ISIS ने किया किडनैप, हर मिनट होता था रेप
Share:

आईएसआईएस के चंगुल में सेक्स स्लेव की जिंदगी गुजारने वाली फरीदा खलफ की जिंदगी में खुशियां लौट रही हैं। उसे अब अपना लाइफ पार्टनर मिल गया है। फरीदा को 16 साल की उम्र में आतंकियों ने किडनैप कर लिया था। उनकी कैद में गैंगरेप और तकरीबन रोज रेप का शिकार हुई। उसे इतना टॉर्चर किया गया था कि कुछ समय के लिए उसकी आंख की रोशनी तक चली गई थी। अपनी स्थिति से निराश होकर उसने चार बार खुदकुशी की भी कोशिश की थी।

फरीदा ने बताया कि जब वो 16 साल की थी तो आईएसआईएस के लड़ाकों ने उसे किडनैप कर लिया था। वहां उसे सेक्‍स स्‍लेव बनाकर रखा जाता था। आतंकी रोज रेप करते थे। फरीदा ने बताया कि चार माह तक इस कदर टॉर्चर किया गया था कि कुछ समय के लिए उसकी आंख की रोशनी तक चली गई थी। 

फरीदा ने बताया कि चार महीने की कैद में वो नर्क भरा जीवन जीने के लिए मजबूर थी। शुरुआत में तो लगता था कि हर मिनट मेरा रेप हो रहा है। न जाने कितनी बार गैंगरेप का शिकार हुईं और तकरीबन रोज उसे रेप का शिकार होना पड़ा। फरीदा ने बताया आतंकियों ने उनके साथ वो सब किया जो कोई जानवर के साथ भी नहीं करेगा। फरीदा को आतंकियों ने इतनी बुरी तरह पीटा था कि उनके सिर की हड्डियां तीन जगह से टूट गई थीं।  

अपने हालात से परेशान होकर और इनके चंगुल से आजाद होने के लिए उसने चार बार सुसाइड की भी कोशिश की, लेकिन हर बार आतंकियों ने उसे बचा लिया। इसके बाद फरीदा ने आठ लड़कियों के साथ वहां से हिम्मत दिखाकर भागने की कोशिश की और कामयाब हो गईं। अब वो जर्मनी के एक रिफ्यूजी कैंप में रह रही हैं।

फरीदा अब 21 साल की हो चुकी हैं और इतने साल बीतने के बाद वो दोबारा से लोगों पर भरोसा करना सीख रही हैं। उन्होंने साथी रिफ्यूजी नाजहन इलियास में अपना प्यार भी ढूंढ लिया है। फरीदा कहती हैं कि मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मुझे किसी के साथ खुशी मिलेगी। अब मैं खुश हूं और अपनी एंगेजमेंट और वेडिंग पार्टी की तैयारी कर रही हूं।

अब रोबॉट करेगा एक्सरसाइज तो निकलेगा पसीना

अब पाकिस्तान, चीन से लगाएगा सहायता की आस

प्यार में धोखा मिलने पर लड़की ने उठाया ये कदम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -