छोटे भाई ने बताया अमरसिंह का सच
छोटे भाई ने बताया अमरसिंह का सच
Share:

लखनउ : सपा कुनबे की आग में अब अमरसिंह के छोटे भाई अरविंद सिंह ने घी डालने का काम किया है। हालांकि उन्होंने मुलायम सिंह यादव का पक्ष तो लिया है लेकिन अमरसिंह की सच भी उजागर करने मे किसी तरह का गुरेज नहीं किया। अरविंद सिंह ने अमरसिंह पर आरोप लगाया और कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपने परिवार मे किया है, वही अब वे सपा परिवार में भी कर रहे है।

अरविंद ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि जो अपने सगे भाई का नहीं हो सकता, वह मुलायम सिंह का कैसे हो सकता है। गौरतलब है कि सपा कुनबे में भड़की आग के मामले में अमरसिंह के सिर पर ठिकरा फोड़ जा रहा है। स्वयं अखिलेश यादव ही नहीं अन्य कुछ नेता भी यह आरोप लगा चुके है कि विवाद खड़ा करने के पीछे अमरसिंह ही जिम्मेदार है।

लेकिन मुलायम सिंह अमरसिंह का साथ छोड़ने के लिये तैयार नहीं है। अमरसिंह के छोटे भाई अरविंद सिंह ने कहा है कि अमरसिंह ने ही उनके और उनके माता पिता में मनमुटाव कराया था। अरविंद ने तो यह भी आरोप लगाया है कि अमरसिंह ने ही अमिताभ बच्चन के परिवार में कलह कराया था।

उम्मीदों से परे मुलायम सिंह ने अमरसिंह को बनाया सपा का महासचिव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -