अमरीकी महिला के साथ हिमाचल में हुई अब तक की सबसे बड़ी चोरी
अमरीकी महिला के साथ हिमाचल में हुई अब तक की सबसे बड़ी चोरी
Share:

मनाली ​: अमेरिकी मूल की एक महिला के मनाली स्थित घर से चोरों ने 96 लाख रुपए उड़ा लिए। कहा जा रहा है कि यह हिमाचल की अब तक की सबसे बड़ी चोरी है। 62 साल की पोलिन रोस ने ये पैसे गरीबों की मदद के लिए रखे थे। वो पिछले एक साल से मनाली में रह रही थी।

6 माह से नसोगी गांव में वो एक मकान किराए पर लेकर रह रही थी। रोस ने पुलिस कंप्लेंन की है। पुलिस ने आइपीसी की धारा 380, 457 के तहत मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि रोस कुछ समय से बीमार चल रही थी। इलाज के लिए मनाली के मिशन हॉस्पिटल गई थी।

जब वो अस्पताल से घर आई तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होने सारा पैसा अलमारी में रखा था। रोस ने बताया कि उसके पास 1 लाख 35 हजार अमेरिकी डॉलर थे, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 96 लाख होते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -