'9000 से प्यार, 75 गाड़ियां, 10 किलो सोना...' कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार संजय शुक्ला की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश
'9000 से प्यार, 75 गाड़ियां, 10 किलो सोना...' कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार संजय शुक्ला की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश
Share:

इंदौर: मध्यप्रदेश में नगरी निकाय एवं पंचायत चुनाव का घमासान आरम्भ हो चुका है। इंदौर में कांग्रेस ने महापौर के लिए अपना प्रत्याशी MLA संजय शुक्ला को चुना है। वहीं मंगलवार को भाजपा ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सभी अपने अपने स्तर से प्रचार आरम्भ कर चुके है। इसके साथ ही संजय शुक्ला ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। शुक्ला प्रातः गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे तथा यहां से गांधी भवन में सभा के पश्चात् निर्वाचन ऑफिस पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है। इंदौर में 53 वर्षीय शुक्ला का मुकाबला 41 वर्षीय बीजेपी  के पुष्यमित्र भार्गव से है।

बता दें कि इस बार का चुनाव बहुत ही रोमांचक होने वाला है। इस बार शुक्ला का मुकाबला 41 वर्षीय भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव से है। कांग्रेस उम्मीदवार 170 करोड़ के मालिक है। एक करोड़ की रेंज रोवर से लेकर JCB तक 75 गाड़ियां, पत्नी के पास 6 किलो सोना भी है। संजय शुक्ला को नंबर 9000 से बहुत प्यार है…। उनकी BMW, मर्सीडीज लेकर रेंज ओवर कार तक का नंबर 9000 है।

जानिए संजय शुक्ला की संपत्ति:-
यदि विधानसभा चुनाव 2018 की बात करें तो संजय शुक्ला की संपत्ति बहुत थी। उनके शपथ पत्र के मुताबिक, चल और अचल संपत्ति 90 करोड़ से ज्यादा थी। इसमें 28.33 करोड़ की संपत्ति पत्नी के नाम सम्मिलित है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव 2022 के लिए भरे शपथ पत्र में कुल आय 170 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई है। इसमें उनके पास 68 लाख रुपए से ज्यादा केश तथा उनकी पत्नी के पास 67 हजार रुपए कैश हैं। संजय के पास एफडी तथा अन्य जमा के रूप में बैंक में 3 करोड़, 14 लाख, 46 हजार, 975 रुपए और पत्नी अंजलि के अकाउंट में 7 लाख, 77 हजार, 963 रुपए जमा हैं। संजय शुक्ला के पास 12 करोड़, 66 लाख, 80 हजार रुपए मूल्य का आवासीय भवन है।

इतनी गाड़ियों के मालिक है संजय शुक्ला:-
इसके साथ ही यदि हम संजय शुक्ला के पास गाड़ियों के कलेक्शन की बात करें तो बहुत ज्यादा है। उनके पास टोटल 75 गाड़िया हैं। इसके साथ ही बता दें कि वहां 12वीं तक पढ़े है। 2018 के विधानसभा चुनाव में उनके पास 50 गाड़ियां थीं, किन्तु लगभग 3 वर्ष में 25 गाड़िया बड़ी है। लग्जरी कार के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रेलर, बाइक, स्कूटर, डंपर, जेसीबी, डंपर, ट्रक, हाइड्रा क्रेन, क्रेन, सभी तरह की गाड़ियां हैं। इसके अतिरिक्त उनके पास 50 करोड़ से अधिक की जमीन है। 4 हजार ग्राम सोना तथा 2600 ग्राम चांदी है, जिसका कुल दाम 1.65 करोड़ है। वहीं उनकी पत्नी के पास 6 हजार ग्राम सोना तथा 3 हजार ग्राम चांदी है, जिसका दाम 1.75 करोड़ है।

'रक्षामंत्री अपना पक्ष स्पष्ट करें..', अग्निपथ योजना पर वरुण गांधी ने पूछे सवाल

पेट्रोल-डीजल बना सियासत का मुद्दा, भाजपा पर कांग्रेस ने लगाए ये गंभीर आरोप

केरल सरकार का तुष्टिकरण ! मस्जिद को नोटिस भेजने वाले SHO को पद से हटाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -