हरदोई हादसे में अब तक 8 शव बरामद, रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी थी ट्रैक्टर-ट्राली
हरदोई हादसे में अब तक 8 शव बरामद, रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी थी ट्रैक्टर-ट्राली
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शनिवार (27 अगस्त) की शाम रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी ट्राली सवार लोगों की तलाश जारी है। शनिवार से शुरू हुआ तलाशी अभियान पूरी रात चला और सुबह तक जारी रहा। पुल से लगभग डेढ़ किमी दूर अमित व मझीले उर्फ नरेंद्र का शव भी बरामद हो गया है। अब तक NDRF 8 शव बरामद कर चुकी है और अब भी तलाशी अभियान जारी है। 

शनिवार दोपहर नदी में गिरे ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगभग 20 लोग मौजूद थे। पुलिस-प्रशासन के मुताबिक, कई लोग लापता बताए जा रहे थे। स्थानीय गोतोखोरों के अलावा इनको खोजने के लिए NDRF और SDRF को लगाया गया था। शनिवार शाम पहला शव ट्रैक्टर ड्राइवर मुकेश का मिला था, इसके बाद एक शव आधी रात को और एक सुबह मिला। रविवार सुबह 10 बजे तक आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए।

कुछ शव पुल के नजदीक, तो कुछ डेढ़ किमी दूर मिले, लापता छह लोगों के अलावा लगभग डेढ़ किमी दूर दो और शव मिले हैं। बताया जा रहा है इस ट्रैक्टर-ट्राली में से लापता नहीं था, क्योंकि गांव वाले उसे पहचान नहीं सके। जिलाधिकारी अविनाश कुमार व SP राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में रातभर तलाशी अभियान चल रहा है। NDRF व SDRF की दो टीमें लगातार नदी में छानबीन करती रहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा मौके पर पहुंचे। पीड़ितों से मिलकर आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाएंगे।

सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे के साथ कुकर्म, जांच करने स्कूल पहुंचे NCPCR चेयरमैन

सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी- बिना ट्रायल के लंबे वक्त तक बंदी बनाने की अनुमति नहीं:

'व्यक्ति का अंत तब तक नहीं होता, जब वह...', नितिन गडकरी ने दिया गुरु मंत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -