उत्तर प्रदेश में फिर मासूम से दरिंदगी, 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश में फिर मासूम से दरिंदगी, 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एटा जिले में बच्चियों के साथ हो रहीं बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहाँ तीन वर्ष की बच्ची के साथ हैवानियत के बाद अब शुक्रवार शाम छह वर्ष की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार की घटना प्रकाश में आई है। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) संजय कुमार ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि, "शुक्रवार शाम जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छह वर्ष की बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी, तभी अज्ञात शख्स ने उसे खेत ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।"

उन्होंने बताया है कि, "बच्ची खेत में परिवार वालों को अर्धनग्न और बेहोश हालत में मिली थी। बच्ची आरोपी का नाम बताने की हालत में नहीं है और इस संबंध में अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्ची को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए कस्टडी में भी लिया गया है।"

एएसपी ने मामले कि जानकारी देते हुए बताया है कि, "इसके पहले पांच फरवरी (बुधवार) को नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ले में तीन वर्ष की एक बच्ची के साथ रेप की घटना घट चुकी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद जघन्य है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा " 

लड़कियों को जबरन किस करके भाग जाने वाला हबीबुर खान गिरफ्तार

14 साल की लड़की के केस में जज ने कहा- 'पहला पीरियड आ चुका तो शादी वैध है...'

दिल्ली चुनाव के दौरान महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -