गिरफ्तार हुए उद्धव ठाकरे गुट के 5 कार्यकर्ता, 30 के खिलाफ दर्ज हुआ केस
गिरफ्तार हुए उद्धव ठाकरे गुट के 5 कार्यकर्ता, 30 के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के दादर क्षेत्र में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एकनाथ शिंदे गुट एवं उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। तत्पश्चात, पुलिस ने उद्धव ठाकरे गुट के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 30 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने इस घटना की खबर दी है।

वही दूसरी तरफ मुंबई में आतंकी याकूब मेमन के मारे जाने के पश्चात् उसकी कब्र सजाने का विवाद गहराता जा रहा है। अब विपक्षी दल शिवसेना एवं कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। विपक्ष ने भाजपा एवं याकूब मेमन के परिवार के बीच संबंध होने के दावे किए तथा फोटो ट्वीट की। इसके साथ ही प्रियंका ने तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कब्र के लिए इजाजत देने के लिए जिम्मेदार ठहराया तथा बीजेपी को बेनकाब करने का दावा किया है। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल पूछे हैं।

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तत्कालीन सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला। उन्होंने 2015 में फांसी दिए जाने के पश्चात् याकूब मेमन को दफनाने के सिलसिले में इजाजत देने से संबंधित कुछ सवाल किए हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया कि कैसे याकूब के शव को उसके परिवार को सौंपा गया तथा नागपुर से मुंबई ले जाया गया। साथ ही किसी भी आतंकवादी के लिए कानून में कोई प्रावधान नहीं होने के बाद भी भारी भीड़ के साथ जुलूस की इजाजत दी गई। 

'आपका स्वागत पूरा पंजाब रेड कार्पेट पर करेगा', राष्ट्रपति को CM भगवंत मान ने दिया न्यौता

'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए युवक ने किया लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस ने मारी गोली

गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारीयां तेज, प्रदेश के 92 अनुभवी कार्यकर्ताओं को मिला मौका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -