'आपका स्वागत पूरा पंजाब रेड कार्पेट पर करेगा', राष्ट्रपति को CM भगवंत मान ने दिया न्यौता
'आपका स्वागत पूरा पंजाब रेड कार्पेट पर करेगा', राष्ट्रपति को CM भगवंत मान ने दिया न्यौता
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बीते शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) को राज्य का दौरा करने का निमंत्रण दिया। जी दरअसल मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसी के साथ उन्होंने उनसे राज्य के बारे में बात की। इस दौरान मान ने कहा, 'पंजाब की समृद्ध संस्कृति को यहां जाकर ही देखा जा सकता है।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से पंजाबियों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य का आनंद लेने के अलावा राज्य की विरासत को महसूस करने के लिए राज्य का दौरा करने का आग्रह किया था। आगे उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान पूरा पंजाब रेड कार्पेट पर उनका स्वागत करेगा।'

वहीं बाद में, मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, 'जर्मनी के उनके दौरे से राज्य में आर्थिक गतिविधियों को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। बर्लिन, म्यूनिख और फ्रैंकफर्ट की अपनी यात्रा के दौरान, वह विनिर्माण, पर्यटन, फार्मास्यूटिकल्स और अन्य के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों से मिलेंगे जो राज्य में निवेश करने के इच्छुक हैं। पूरे प्रयास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब देश और दुनिया भर में सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में उभरे।'

जी दरअसल केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों को बड़ा झटका देते हुए पंजाब सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। आपको बता दें कि यह मामला किसानों के पराली जलाने से जुड़ा हुआ है और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र की मोदी सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें पराली नहीं जलाने वाले किसानों को सहायता राशि देने की बात कही गई थी। इसी को केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया है। वहीं किसानों को पराली न जलाना पड़े इसके लिए 1 लाख से ज्यादा मशीनों की व्यवस्था राज्य सरकार कर रही है और इसी क्रम में उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।

'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए युवक ने किया लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस ने मारी गोली

चल समारोह पर हुआ पथराव, क्षेत्र में बनी तनाव की स्थति

आकाशीय बिजली गिरने से हुआ हादसा, नहीं बच सकी जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -