'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए युवक ने किया लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस ने मारी गोली

बर्लिन: दक्षिणी जर्मनी में बीते गुरुवार को एक शख्स न 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है। उनके अनुसार 30 वर्षीय शख्स ने अंसबाक में रेलवे स्टेशन के पास कई राहगीरों पर चाकू से हमला किया जिसमें दो लोग घायल हो गए लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सुरक्षा बलों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर ने पुलिस पर भी हमला किया जिसके जवाब में अधिकारियों ने गोलियां चलाईं और हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जांचकर्ताओं ने कहा कि वे संभावित 'इस्लामिक या आतंकी कनेक्शन' की तलाश कर रहे हैं।

वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि शख्स ने अपराध करते हुए कई बार 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगाया। बताया जा रहा है वह हाथ में एक लंबा ब्लेड लिए सफेद टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट में कार पार्किंग में खड़े कुछ लोगों की तरफ बढ़ता है। इस दौरान उसे अपनी तरफ आता देख लोग भागने लगते हैं और वह उनका पीछा करता है। सामने आने वाली खबरों के मुताबिक लोगों का पीछा करने के कुछ देर बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी और वह मौके पर ही मर गया। आपको बता दें कि इससे पहले अंसबाक में साल 2016 में आतंकी हमला हुआ था जिसमें एक सुसाइड बॉम्बर ने एक वाइन बार के बाहर 15 लोगों को घायल कर दिया था।

आपको बता दें बॉम्बर की पहचान मोहम्मद दलील के रूप में हुई थी। 27 वर्षीय दलील सीरियाई शरणार्थी था जिसके तार इस्लामिक स्टेट से जुड़े हुए थे। यहाँ आत्मघाती हमले में मरने वाला वह अकेला शख्स था। बीते महीने जेट 2 विमान कंपनी के एक प्लेन में एक महिला अपने कपड़े उतार कर इधर उधर दौड़ने लगी। इस दौरान वह 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगा रही थी। महिला यह दावा कर रही थी कि विमान में विस्फोटक है।

आकाशीय बिजली गिरने से हुआ हादसा, नहीं बच सकी जान

पीएम मोदी देंगे BA की परीक्षा! इस यूनिवर्सिटी ने जारी किया एडमिड कार्ड

गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारीयां तेज, प्रदेश के 92 अनुभवी कार्यकर्ताओं को मिला मौका

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -