जेल में 44 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप
जेल में 44 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी की जेल में 44 कैदी HIV पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक महिला भी सम्मिलित है। टेस्ट में जब 44 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए तो जेल प्रशासन में हंगामा मच गया। हालांकि, जेल प्रशासन इस विषय में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। सभी पॉजिटिव मरीजों का उपचार सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है।

डॉक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि जेल में महीने में दो बार रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल की टीम जेल में जाती है तथा सभी कैदियों की जांच की जाती है। जिन्हें हल्की सी भी परेशानी होती है उन्हें दवा देकर वहीं पर ठीक किया जाता है। जिन्हें अधिक परेशानी होती है उनका उपचार हॉस्पिटल में किया जाता है। जेल प्रशासन भी अब कैदियों की रूटीन जांच करा रहा है, जिससे वक़्त रहते HIV संक्रमित कैदियों का उपचार हो सके। HIV मरीजों के लिए एआरटी सेंटर बनाया गया है।

सुशीला तिवारी चिकित्सालय के डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि HIV एड्स की कई वजह हो सकती हैं जिन्हें साफ तौर पर किसी एक पहलू पर नहीं देखना चाहिए। जेल में जो भी कैदी HIV पॉजिटिव पाया जाता है उनको मुफ्त उपचार एवं दवाइयां दी जाती हैं। बहरहाल प्रशासन ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। हालांकि, इस प्रकार के मामले को लेकर जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

अयोध्या: दूकान में भड़की भीषण आग, जिन्दा जल गए पति-पत्नी

पत्नी के क़त्ल से पहले शख्स ने बेटे को उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

आज अयोध्या पहुँच रहे सीएम एकनाथ शिंदे, रामलला की नगरी में बिताएंगे 9 घंटे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -