UP में दोपहर तक 42 प्रतिशत वोटिंग
UP में दोपहर तक 42 प्रतिशत वोटिंग
Share:

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीट पर मतदान किया जा रहा है। दरअसल मतदान केंद्रों पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ रहा। हालांकि सुबह के समय शुरूआती तौर पर कुछ स्थानों पर इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन खराब हो गई थी। ऐसे में मतदान काफी देरी से प्रारंभ हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक मतदान का आंकड़ा लगभग 42.05 प्रतिशत तक पहुंच गया।

मुरादाबाद जिले में 40.80 प्रतिशत तक मतदान हुआ। दरअसल संभल में 11 प्रतिशत मतदान हुआ। इतना ही नहीं अमरोहा में 44.75 प्रतिशत, बदायूं में 37.03 प्रतिशत, बरेली में 39.06 प्रतिशत, बिजनोर में 40.88 प्रतिशत खेरी में 41.25 प्रतिशत, पीलीभीत में 40.83 प्रतिशत, संभल में 43.50 और शाहजहांपुर में 38.47 प्रतिशत मतदान हुआ। कई बड़े नेता और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता मतदान के दौरान पोलिंग बूथ के पास बने पार्टी बूथ के आसपास तक घूमकर मतदान का जायजा लेते रहे।

इतना ही नहीं कई दिग्गजों ने भी मतदान किया। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पत्नी के साथ बरेली में मतदान किया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मतदान किया। लोकप्रिय कवि वसीम बरेलवी ने मतदान किया। केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा ग्राम दनियापुर में वोटिंग की गई।

मतदान यूं तो शाम करीब 4 बजे तक शांतिपूर्ण रहा लेकिन सहारनपुर व संभल में कुछ तनाव के हालात हो गए। देवबंद के ही साथ दायल में भी माहौल को खराब कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र के 23695 पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ। हालांकि इनमें से 2983 मतदान केंद्र व 4895 पोलिंग बूथ चिन्हित किया जा चुके हैं जो कि संवेदनशील हैं। मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 748 कंपनी लगाई गई थी। राज्य पुलिस का दल भी बड़े पैमाने पर सुरक्षा इंतजाम में लगा था।

यूपी में दूसरे चरण की 67 और उत्तराखंड में 69 सीटों के लिए मतदान शुरू

योग गुरु ने डाला वोट, लोगो से कहा- नीयत देखकर करे मतदान

वोटिंग का रोमांच : UP में 11 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -