उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 400 नाराज़ कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 400 नाराज़ कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कांग्रेस व एनसीपी के साथ सरकार बनाने वाले शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका लगा है। मुंबई के धारावी में लगभग 400 शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इसको शिवसेना के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी कार्यकर्ता शिवसेना के कांग्रेस और NCP के साथ मिलकर सरकार बनाने से खफा हैं। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिवसेना ने भ्रष्ट और विरोधी पार्टियों से हाथ मिलाया है जो उनको पसंद नहीं।

भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के 400 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली हैं, क्योंकि शिवसेना के भ्रष्ट और हिंदू विरोधी पार्टियों से हाथ मिलाने से वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शिवसेना पर केवल सरकार बनाने के लिए महाविकास आघाड़ी में शामिल होने का इल्जाम लगाया है।

यह भी बताया गया है कि कई और कार्यकर्ता भी हैं जो शिवसेना से खफा चल रहे हैं। उनका कहना है कि बीते सात वर्षों से वे एनसीपी और कांग्रेस के विरुद्ध लड़ रहे थे। चुनाव के दौरान उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर वोट मांगे थे, किन्तु अब वे उनसे कैसे चेहरा मिला पाएंगे जिनसे उन्होंने ईमानदार सरकार बनाने के लिए वोट मांगे थे।

भाजपा प्रदेश रविंद्र अध्यक्ष रैना पर 'लश्कर' हमला करने का बना रहा प्लान, आतंकी जम्मू में मार चुके है एंट्री

एक बार फिर गरजी सांसद जया बच्‍चन, कहा- मैं आप लोगों को पकड़कर ना मार...

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस का किया बचाव, कहा-झारखंड में शासन ही नहीं किया फिर हम...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -