नेपाल में बाढ़ का कहर, अब तक 33 की मौत, हज़ारों आशियाने नष्ट
नेपाल में बाढ़ का कहर, अब तक 33 की मौत, हज़ारों आशियाने नष्ट
Share:

काठमांडू: नेपाल में बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मूसलाधार बारिश के कारण पड़ोसी मुल्क में बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई जगह पहाड़ दरक गए हैं और भूस्खलन हो रहा है। बीते एक सपताह में कम से कम 33 लोगों की जान जा चुकी है। करनाली प्रांत में बारिश ने सबसे अधिक कहर बरपाया है। अधिकारियों के अनुसार, हजारों लोगों को यहां से सुरक्षित जगह पर पहुँचाया गया है। सैकड़ों घर बाढ़ से नष्ट हो चुके हैं।

 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, कम से कम 22 लोग इसी प्रांत से लापता हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण मुश्किल पहाड़ी रास्तों में राहत कार्य चलाना मुश्किल हो गया है। कई प्रांतों में हेलीकॉप्टर के माध्यम से लोगों को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा था, मगर खराब मौसम के चलते ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्भाग्य से मौसम ठीक नहीं हो रहा है और इस कारण बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।

कालीकोट जिले से काफी सारे लोगों के लापता होने की शिकायतें प्राप्त हुईं हैं। बीते एक सप्ताह में बारिश की चेतावनी के कारण हजारों लोगों को अपने घर से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। नेपाल के आपातकालीन प्रशासन के अनुसार, प्रांत के कई इलाकों में करनाली नदी का जलस्तर 39 फीट तक बढ़ चुका है। नदी के ऊपर बने कई पुल बह गए हैं। हेलीकॉप्टर के माध्यम से सरकार राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) की एजेंसी भी दवाएं और खाना पहुंचाने की कोशिश में लगी हुई है।

VIDEO! अचानक उड़ते विमान का निकल गया पहिया और फिर जो हुआ...

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस में होगा कुछ खास, जानिए क्या होगी थीम

अचानक निकला 16 फीट लंबा 'दैत्य', देखकर काँप उठे लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -