अचानक निकला 16 फीट लंबा 'दैत्य', देखकर काँप उठे लोग
अचानक निकला 16 फीट लंबा 'दैत्य', देखकर काँप उठे लोग
Share:

विश्वभर में कई ऐसे जीव हैं, जिनके बारे में अभी भी हमें पूरी खबर नहीं है। ऐसे में जब ये जीव हमारे सामने आते हैं तो हैरान होना लाजिमी है। कुछ ऐसा ही उस समय हुआ जब सांप जैसी विशाल मछली समुद्र किनारे देखी गई। इस विचित्र से दिखने वाले जीव को देखकर मौके पर उपस्थित लोग डर गए। सोशल मीडिया पर 5 अक्टूबर को मेक्सिको के सिनोला तट पर नजर आए इस 16 फीट लंबे जीव की फोटोज वायरल हो रही हैं। लोग इस जीव को 'दैत्य' (Monster) की संज्ञा दे रहे हैं तथा किसी अनहोनी की आशंका से खौफ में हैं। 

दरअसल, कुछ दिन पहले चिली (Chile) तट पर भी ये समुद्री जीव नजर आया था। लोग इसके दिखने को अपशकुन मान रहे हैं। सिल्वर कलर का ये जीव देखने में सांप एवं मछली जैसा लग रहा है। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, यह जीव ओरफिश (Oarfish) है, जो समुद्र की गहराई में रहता है तथा बहुत ही कम पानी की सतह पर आता है। इसे कम प्रकाश में रहना पसंद है। 

कहा जा रहा है कि जब समुद्र में भूकंप (Earthquake in Sea) आता है तब ये जीव अपने आप पानी के ऊपर आ जाता है। इसलिए स्थानीय लोग भूकंप एवं सुनामी की आशंका से डरे हुए हैं। जापान में इस जीव को 'Ryugo No Tsukai' के नाम से जाना जाता है। इस नाम का मतलब है- समुद्र के देवता के महल से संदेश। जापान में भी इसे भूकंप से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, भूकंप वाली थ्योरी का कोई साफ़ वैज्ञानिक आधार नहीं है। इतिहास में ऐसा केवल एक ही बार देखा गया है जब भूकंप के साथ मछली समुद्र की सतह पर देखी गई। फिलहाल इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई हे।

क्या आप भी कर रहे है क्रिप्टो क्लाउड माइनिंग ऐप का इस्तेमाल? तो जरूर पढ़ ले ये खबर

मिलावटखोरों की अब खेर नहीं, स्टेशन पर होगी जांच

हरियाणा: रोहतक के एक घर में गैस सिलेंडर फटा, 7 लोग घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -