महाराष्ट्र में आसमान से बरसी आफत, अब तक 33 की मौत, 75 घायल
महाराष्ट्र में आसमान से बरसी आफत, अब तक 33 की मौत, 75 घायल
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से अब तक 33 लोगों की जान जा चुकी है और 75 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. इनमें मुंबई, ठाणे और पुणे में दीवार गिरने से मरने वालों की तादाद भी शामिल है. राज्य सरकार ने एहतियातन मुंबई में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है.

अधिकारियों के मुताबिक, मलाड उपनगर में पिंपरीपाड़ा में एक स्कूल के परिसर की दीवार उससे सटकर बनीं कुछ झोपड़ियां पर गिर गई थी जिससे 13 लोगों की जान चले गई थी. इस हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़कर अब 19 हो गई है. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), मुंबई अग्निशमन और अन्य एजेंसियों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए व्यापक राहत अभियान चलाया. 

सूबे के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा को बताया है कि मुंबई में वर्ष 1974 के बाद 24 घंटों में हुई सर्वाधिक बारिश में तक़रीबन 75 लोग घायल हो गए हैं. इससे पहले मंगलवार को पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज के परिसर की दीवार उससे सटी झोपड़ियों पर गिरने से सात लोगों की जान चले गई थी. सोमवार रात मलाड उपनगर में बाढ़ में फंसे एक वाहन में फंसे दो लोग मंगलवार को मृत पाए गए थे.

मोदी सरकार ने ख़त्म की 92 वर्ष पुरानी परंपरा, अब आम बजट के साथ ही पेश होता है रेल बजट

युवाओं के लिए बम्पर भर्ती, NIT में मिल रहा सुनहरा मौका

कर्ज में गले तक डूबे अनिल अम्बानी, अब ऋण चुकाने के लिए लिया ये फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -