नोएडा की जेल में HIV पॉजिटिव मिले 31 कैदी, मचा हड़कंप
नोएडा की जेल में HIV पॉजिटिव मिले 31 कैदी, मचा हड़कंप
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा की जेल में 31 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद जेल प्रशासन और जिला स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, सभी मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर की जेल में हेल्थ शिविर लगाकर कैदियों का हेल्थ चेकअप किया गया था। इस दौरान 31 कैदी HIV संक्रमित मिले हैं। 

इतनी बड़ी तादाद में कैदी HIV पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन ने आनन-फानन में स्वास्थ्य महकमे से बात की और सभी कैदियों का उपचार सेक्टर 30 जिला अस्पताल में एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर में आरंभ करवा दिया। नोएडा जिला अस्पताल के CMS पवन कुमार ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार के आदेश पर जेल में स्कीनिंग की गई थी। करीब 2650 कैदियों की जांच की गई, जिसमें 31 कैदी HIV पॉजिटिव मिले हैं। फिलहाल, सभी को ART की दवाइयां दे दी गई हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। जेल में जिला अस्पताल की टीम प्रति वर्ष स्कीनिंग करती है। जो मरीज पॉजिटिव आते हैं, उनका उचित उपचार किया जाता है।

बता दें कि, इससे पहले गाजियाबाद की डासना जेल में 140 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए थे। यहां 17 मरीज टीबी के भी मिले थे। 140 कैदियों के HIV संक्रमित होने की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इन सभी बंदियों का उपचार एड्स कंट्रोल सोसायटी कर रही है। कैदियों की रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन ने कहा था कि घबराने की बात नहीं है। मरीजों का उपचार चल रहा है। 

गोरखपुर को 3500 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, 27 नवंबर से ताबड़तोड़ दौरे शुरू

लखनऊ में आज बंद रहेंगी मीट की दुकानें.., जानिए क्यों ?

'जामा मस्जिद में जा सकेंगी अकेली लडकियां..', LG के दखल के बाद शाही इमाम का आदेश रद्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -