'जामा मस्जिद में जा सकेंगी अकेली लडकियां..', LG के दखल के बाद शाही इमाम का आदेश रद्द
'जामा मस्जिद में जा सकेंगी अकेली लडकियां..', LG के दखल के बाद शाही इमाम का आदेश रद्द
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद (Jama Masjid) में केवल महिलाओं के प्रवेश पर रोक के बाद भारी आलोचना और फजीहत झेलने के बाद इसके इमाम ने पाबंदी को हटाने पर अपनी सहमति दी है। उप-राज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने इस संबंध में बुखारी से बात की थी। बुखारी ने कहा है कि यदि महिलाएँ मस्जिद परिसर का सम्मान और पवित्रता बरकरार रखेंगी, तो पाबंदी हटाया जा सकता है।

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जामा मस्जिद के इस महिला विरोधी आचरण के मद्देनज़र LG वीके सक्सेना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी से बात की और उनसे जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री को प्रतिबंधित करने वाले आदेश को रद्द करने का आग्रह किया है। सैयद अहमद बुखारी के मुताबिक, लड़कियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला इसके परिसर में कुछ ‘घटनाओं’ की सूचना के बाद लिया गया है। LG के साथ बात करने के बाद इमाम बुखारी ने आदेश को निरस्त करने के लिए अपनी सहमति प्रकट की है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से मस्जिद की पवित्रता बनाए रखने का अनुरोध किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बुखारी ने कहा है कि, जामा मस्जिद एक मजहबी स्थल है और इसके लिए लोगों का स्वागत है, मगर लड़कियाँ अकेले आ रही हैं और लड़कों का इंतजार कर रही हैं। यह जगह इसके लिए नहीं है। इसी बात के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। हालाँकि, अब प्रतिबंध हटा लिया गया है। 

तेलंगाना: बच्ची के यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने आरोपी को दी 20 साल कैद की सजा

महाराष्ट्र के प्रथम CM की पुण्यतिथि आज, आप कितना जानते हैं यशवंतराव चव्हाण के बारे में ..

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड: पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अस्पताल पहुंचा आफताब, अमित शाह ने कही बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -