गर्म दूध से जली 3 साल की मासूम, इलाज के दौरान हुई मौत
गर्म दूध से जली 3 साल की मासूम, इलाज के दौरान हुई  मौत
Share:

इंदौर। शहर में बाणगंगा में रहने वाली एक बच्ची गर्म दूध से जल गई। घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह जब हादसा हुआ था उस समय बच्ची खेल रही थी। जिसने गर्म दूध की तपेली अपने उपर उड़ेल ली। हटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक यह घटना गोंविद नगर की है। मृतक मासूम नविष्का(3) पुत्री रवि साहू की रविवार को एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को बच्ची का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक मासूम नविष्का के पिता रवि एमबीईबी में प्रायवेट जॉब करते है। सुबह वह अपने काम पर चले गए थे। नविष्का कमरे में खेल रही थी। जहां किचन नजदीक होने से वहां गर्म दूध की तपेली पत्नी ने रखी थी। इसी दौरान मासूम ने तपेली में रखा दूध अपने उप्पेर गया लिया। 

मृतका पिता रवि के मुताबिक उनकी एक दो माह की बेटी भी है। जो कमरे में सोई थी। उनके मुताबिक घर पर पति पत्नी ओर दोनो बच्चे रहते है। बाकि परिवार नजदीक रहता है। कुछ समय पहले ही पत्नी ओर दोनो बच्चियों के साथ अलग घर लेकर रह रहे थे। वह नौकरी पर चले गया और पत्नी बाथरूम में नहाने गई। इस दौरान नविष्का ने खेलते हुए उसे अपने उपर गिरा लिया। हादसे के दौरान नविष्का का पेट ओर पैर काफी जल गए थे। पुलिस न मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

6 पुल बहे, 8 लोगों की मौत, 4 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 800 सड़कें बंद.., हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप

दिल्ली में बाढ़ के हालात, यमुना खतरे के निशान पर ! सीएम केजरीवाल ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

बंगाल पंचायत चुनाव में हुई थी भारी हिंसा, लूटी गई थी मतपेटियां, आज 697 बूथों पर दोबारा हो रहा मतदान, सेंट्रल फोर्स तैनात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -