दिल्ली में बाढ़ के हालात, यमुना खतरे के निशान पर ! सीएम केजरीवाल ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
दिल्ली में बाढ़ के हालात, यमुना खतरे के निशान पर ! सीएम केजरीवाल ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में निरंतर 2 दिन हुई भारी बारिश ने केजरीवाल सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल  ने दिल्ली में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के मद्देनज़र आज सोमवार (10 जुलाई) को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। दिल्ली सचिवालय में होने वाली इस मीटिंग में मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना के साथ ही दिल्ली सरकार के तमाम बड़े अफसरोंं के साथ ही PWD, बाढ़ नियंत्रण विभाग और MCD के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। इस मीटिंग में यमुना के बढ़ते जलस्तर पर भी चर्चा होने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज सोमवार सुबह 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 203.33 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यमुना का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है। हथिनीकुंड बैराज से आज सुबह 8 बजे 2.79 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया है। बता दें कि, दिल्ली सरकार ने रविवार (9 जुलाई) को हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बराज से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ का अलर्ट जारी किया था।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा रविवार को जारी किए गए एक आदेश में शाम 4 बजे हथिनीकुंड बराज से 1,05,453 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़े जाने के चलते पहला अलर्ट जारी किया गया था। आमतौर पर, बराज पर प्रवाह दर 352 क्यूसेक है, मगर जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश से पानी का बहाव बढ़ जाता है। बराज से पानी दिल्ली पहुंचने में लगभग दो से तीन दिन लगते हैं।

बंगाल पंचायत चुनाव में हुई थी भारी हिंसा, लूटी गई थी मतपेटियां, आज 696 बूथों पर दोबारा हो रहा मतदान, सेंट्रल फोर्स तैनात

जम्मू कश्मीर के युवाओं में देशप्रेम जगाने की कोशिश, प्रदेश के हर जिले में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

बारिश से बेहाल दिल्ली, सीएम केजरीवाल ने किया स्कूल बंद रखने का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -