स्वर्ण मंदिर के पास 5 दिन में 3 ब्लास्ट! पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
स्वर्ण मंदिर के पास 5 दिन में 3 ब्लास्ट! पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में देर रात एक और धमाके के बाद कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आधी रात लगभग 12.30 स्वर्ण मंदिर के पास विस्फोट की आवाज बहुत दूर तक सुनाई दी। इस बार ब्लास्ट गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के नजदीक रात एक बजे हुआ। यह धमाका ऐसे वक़्त पर हुआ है, जब पूरा क्षेत्र हाईअलर्ट पर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। सुरक्षा एजेंसियां भी इसे लेकर सतर्क हो गई हैं। पिछले दिनों NIA ने भी मौके पर जाकर इस मामले में छानबीन की थी।

बता दें कि, अमृतसर में बीते 5 दिनों में तीसरा विस्फोट हुआ है। पहला भाजपा 6 मई को हुआ था। तब स्वर्ण मंदिर की ओर जाने वाली हैरिटेज स्ट्रीट पर विस्फोट किया गया। इसके बाद 8 मई को को भी उसी स्थान पर एक और धमाका हुआ। इस धमाके में एक शख्स को मामूली चोट आई थी। देर रात हुए विस्फोट पर पंजाब पुलिस का बयान भी सामने आया है। पंजाब पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने कहा कि देर रात एक तेज विस्फोट की आवाज सुनाई दी थी। ये विस्फोट भी हो सकता , मगर अभी इसकी जांच की जा रही है।

पंजाब पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस इस मामले में 11 बजे एक प्रेस वार्ता भी करने वाली है। पूरे मामले को लेकर DGP गौरव यादव जानकारी देंगे। इससे पहले शनिवार को स्वर्ण मंदिर की पार्किंग में बने रेस्टोरेंट में ब्लास्ट हुआ था। जब पुलिस ने इसे चिमनी में धमाका करार दिया था।

राष्ट्रपति बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी, साथ में करेंगे डिनर, इन मुद्दों पर होगी बात

'डॉक्टरों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो बंद कर दो अस्पताल..', लेडी डॉक्टर की हत्या पर फूटा हाई कोर्ट का गुस्सा

24 घंटे में 5 छात्रों ने की ख़ुदकुशी, परीक्षा में हुए थे नाकाम, क्या शिक्षा पद्धति में बदलाव की सख्त जरूरत ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -