पाकिस्तानी जेल में मर गया 26/11 मुंबई हमले का आतंकी अब्दुल सलाम, हाफिज सईद का था ख़ास
पाकिस्तानी जेल में मर गया 26/11 मुंबई हमले का आतंकी अब्दुल सलाम, हाफिज सईद का था ख़ास
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के शीर्ष कमांडर और सरगना हाफिज सईद का खास अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तानी जेल में मौत हो गई है। बता दें कि, जिसने 2008 के मुंबई हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को तैयार करने में सहायता की थी। भुट्टावी को वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने आतंकी घोषित कर दिया था। जिसके कई वर्षों के बाद उसे पाकिस्तान में अरेस्ट किया गया था। आतंकी हाफिज सईद के जीजा के साथ आतंकवादी हरकतों में शामिल होने के आरोप में कोर्ट ने भुट्टावी को दोषी करार देते हुए 16 साल जेल की सजा सुनाई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल सलाम भुट्टावी की जेल में हार्ट अटैक आने की वजह से मौत हुई है। भुट्टावी को 2012 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने आतंकी घोषित किया था। जिसके कई वर्ष बाद पाकिस्तान ने उसे अरेस्ट किया। भुट्टावी पर लश्कर के संस्थापक और आतंकवादी हाफिज सईद के जीजा के साथ आतंकी वारदातों में शामिल होने का केस चला। जिसके बाद अगस्त 2020 में भुट्टावी को साढ़े 16 वर्ष की सजा सुनाई गई थी।

वर्ष 2002 से 2008 के बीच जब आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान पुलिस ने हिरासत में लिया था, तब भुट्टावी लश्कर के प्रमुख के रूप में काम कर रहा था। भुट्टावी की मौत की घोषणा सोमवार देर रात आतंकी समूह से संबंधित कई संगठनों ने की।

ईरान के खिलाफ तालिबान ने किया 'जिहाद' का ऐलान ! बोला- 24 घंटे के अंदर कब्जा कर लेंगे

'जेल में PTI की महिला कार्यकर्ताओं का बलात्कार किया जा रहा..', पाकिस्तान सरकार पर भड़के इमरान खान

क्या बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर को रूस ने दिया जहर ? पुतिन से मिलने के बाद अस्पताल में हुए भर्ती, हालत नाज़ुक होने का दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -