'मध्यप्रदेश में 250 घोटाले हुए, यहाँ छापा क्यों नहीं मारती ED...', शिवराज सरकार पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी
'मध्यप्रदेश में 250 घोटाले हुए, यहाँ छापा क्यों नहीं मारती ED...', शिवराज सरकार पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी
Share:

धार: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज गुरुवार (5 अक्टूबर) को धार के मोहनखेड़ा पहुंचीं हैं। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का दिल से धन्यवाद। अभी सोयाबीन की कटाई का मौसम है और आप सभी मेरी बात सुन रहे हैं। मध्य प्रदेश महापुरुषों की धरती है। प्रियंका वाड्रा ने जनसभा में अपनी दादी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को भी याद किया।  प्रियंका ने कहा कि दादी हमें आपके समाज की, आदिवासी समाज की कहानियां सुनाती थी। मेरी दादी इंदिरा गांधी के दिल में आपकी संस्कृति के प्रति अगाध श्रद्धा थी।

प्रियंका ने मध्यप्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 18 साल में 17 हजार युवाओं ने ख़ुदकुशी की है। भाजपा सरपंचों के अधिकारों में कटौती ला रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि सरकार आपको कमजोर कर रही है। मध्य प्रदेश में 250 से अधिक घोटाले हुए हैं। बीते 18 सालों में प्रदेश में सिर्फ घोटाला और भ्रष्टाचार है। व्यापमं के घोटाले में 50 से अधिक लोगों की जान गई। क्या किसी ने इसकी जांच कराई।  इसके साथ ही, प्रियंका गांधी ने ED पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने सवाल किया कि ED का छापा मध्य प्रदेश में क्यों नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि आपके साथ जो हो रहा है, वो गलत हो रहा है। आप हर दिन संघर्ष करके जिंदगी जी रहे हैं। हमने ऐसे नौजवान भी देखे हैं जिन्हें 10 वर्ष गुजर गए, मगर घोटाले के कारण उन्हें नौकरी नही मिली। प्रियंका गांधी ने पुछा कि सरकार के पास पेंशन देने के लिए पैसे नहीं है और अडानी के हजारों करोड़ रुपए माफ करने के लिए पैसे हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कुछ लोगों ने नेताओं को भगवान बना दिया है। मध्य प्रदेश में महंगाई चरम पर पहुँच चुकी है। राशन मुफ्त में देना कोई एहसान नहीं है। सरकार चुनाव के पहले किसानों का मुआवजा देगी, लेकिन चुनाव के बाद नहीं देगी। इंदौर संभाग में बीते 18 वर्षों में न कोई यूनिवर्सिटी बनी है, न कोई नया अस्पताल बनाया गया है। महिलाओं के वोट के बिना कोई भी राजनीतिक दल सत्ता में नहीं आ सकता। सियासी खिलवाड़ हो रहा है आप लोगों के साथ।

'भारत का हिस्सा नहीं हैं कश्मीर और अरुणाचल..', NewsClick को चीन से यही दिखाने का पैसा मिला - दिल्ली पुलिस

'सरगना अभी बाहर है, अगला नंबर अरविंद केजरीवाल..', शराब घोटाले में संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर बोले अनुराग ठाकुर

3 दिन में 19 धमाके, 58 लोगों की मौत ! दोषियों को जमानत दिलवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, जानिए क्या हुआ ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -