'सरगना अभी बाहर है, अगला नंबर अरविंद केजरीवाल..', शराब घोटाले में संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर बोले अनुराग ठाकुर
'सरगना अभी बाहर है, अगला नंबर अरविंद केजरीवाल..', शराब घोटाले में संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर बोले अनुराग ठाकुर
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 5 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा। ठाकुर ने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला और कहा कि, "जिन लोगों को अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी का सर्टिफिकेट जारी किया, वे जेल में हैं।" अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का हो सकता है। ठाकुर ने आगे कहा कि, “लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं। वे उसके चेहरे पर तनाव देख सकते हैं, डिप्टी सीएम जेल में हैं, स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं, ये वो लोग हैं जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नारे लगाकर सत्ता में आए, लेकिन अब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।''

उन्होंने कहा कि, 'सरगना अभी भी बाहर है। उनका भी नंबर आएगा। जांच चल रही है। वे सभी लोग जिन्हें अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी का प्रमाण पत्र जारी किया था, एक साल से जेल में हैं।' इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए दावा किया कि यह लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की घबराहट को दर्शाता है। केजरीवाल ने कहा कि, 'संजय सिंह की गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है। इससे मोदी जी की घबराहट का पता चलता है। वे चुनाव तक कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।' 

AAP सांसद की गिरफ्तारी पर INDIA गठबंधन के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता मनोज झा ने कहा कि,  'यह ED नहीं है जिसने संजय सिंह को गिरफ्तार किया है, उन्हें भाजपा की इकाई ने गिरफ्तार किया है, जिसमें ED-IT-CBI शामिल है। काले दिन शुरू हो गए हैं, तानाशाही के इस युग में, जो डर गया वो मर गया। तानाशाह खुद डरे हुए हैं। इस डर का जल्द ही प्रतिकार किया जाएगा।'' संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी 5 अक्टूबर को बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की भी तैयारी में है।

क्यों हुई संजय सिंह की गिरफ़्तारी :-

बता दें कि, यह पूरा मामला दिल्ली की शराब नीति से जुड़ा हुआ है, जिसमे आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर कारोबारियों से पैसे (रिश्वत) लेकर उन्हें अनुचित लाभ देने का आरोप है। गौर करनी वाली बात ये है कि, जब केजरीवाल सरकार ने अपनी नई शराब नीति लागू की थी, तब उन्होंने इसके कई फायदे गिनाए थे, इसे सर्वश्रेष्ठ नीति बताया था, लेकिन जब पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और CBI जांच के आदेश हुए, तो केजरीवाल सरकार ने फ़ौरन यु-टर्न मारते हुए अपनी शराब नीति वापस ले ली थी। जिसके बाद से ही सवाल उठने शुरू हो गए थे कि, जब कोई भ्रष्टाचार नहीं था, तो फिर नीति वापस क्यों ली ? इसके बाद जांच शुरू हुई, तो कई परतें खुलीं, AAP नेताओं सहित कुछ कारोबारी भी गिरफ्तार हुए, इन्ही में से कारोबारी दिनेश अरोरा ने ही AAP सांसद संजय सिंह का नाम लिया है। 

कभी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बेहद करीबी रहे दिनेश अरोड़ा ने ED को दिए अपने बयान में कहा कि साल 2020 में उनके पास संजय सिंह का कॉल आया था। उस समय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रेस्टोरेंट मालिकों से पैसा मांगने की बात हुई थी। इसके बाद उनके (दिनेश अरोरा के) ही रेस्टोरेंट में एक पार्टी के दौरान उनकी मुलाकात मनीष सिसोदिया से हुई थी। संजय सिंह के कहने पर ही दिनेश अरोरा ने कई रेस्टोरेंट और बार मालिकों को मनाकर करीब 82 लाख रुपये AAP फंड के तौर पर इकट्ठा कर मनीष सिसोदिया को सौंपे थे। इसके बाद से दिनेश अरोड़ा मनीष सिसोदिया के बेहद करीबी हो गए थे। अब ये दिनेश अरोरा सरकारी गवाह बन गए हैं और उन्होंने ही शराब घोटाले में संजय सिंह का नाम लिया है। 

3 दिन में 19 धमाके, 58 लोगों की मौत ! दोषियों को जमानत दिलवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, जानिए क्या हुआ ?

एक दिन में 'खादी' की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड ! Khadi India ने कहा- रंग लाई पीएम मोदी की अपील

सनातन धर्म अपनाकर शबाना ने लिए अरविंद संग 7 फेरे, बोली- 'इस्लाम में महिलाएँ बच्चा पैदा करने की मशीन'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -